टिपण्णी

रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ के लिए 3 समितियां गठित: स्थलों को अंतिम रूप देने से लेकर सुरक्षा, यातायात, सफाई, बिजली और चिकित्सा व्यवस्था की करेंगी निगरानी – New Delhi News

Spread the love




दिल्ली में आगामी रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पूजा को श्रद्धा और सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित कराने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर तीन विशेष समितियों का गठन किया गया है। समितियां आयोजन स्थलों की समीक्षा और उन्हें अंतिम रूप देने के साथ वहां नागरिक सुविधाओं, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, बिजली, चिकित्सा समेत अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी और समन्वय करेंगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार का उद्देश्य है कि इन प्रमुख धार्मिक पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं और आयोजन समितियों को किसी तरह की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। समितियों में विधायक अशोक गोयल, अनिल कुमार शर्मा, श्याम शर्मा, संजय गोयल और संदीप सहरावत को सदस्य बनाया गया है। राजस्व विभाग के सचिव-सह-मंडलायुक्त को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। समिति का प्रमुख दायित्व संबंधित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम के तहत जरूरी एनओसी जारी करवाना होगा। रामलीला समिति की अध्यक्षता रविंद्र इंद्राज सिंह करेंगे दिल्ली में रामलीला के लिए स्थलों और तैयारियों की समीक्षा कर उन्हें अंतिम रूप देने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष समाज कल्याण, एससी-एसटी कल्याण, सहकारिता एवं निर्वाचन मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह होंगे। वहीं, दुर्गा पूजा और छठ पूजा के लिए गठित समिति की अध्यक्षता मंत्री कपिल मिश्रा करेंगे। नागरिक सुविधाओं से लेकर पर्यावरण संदेश तक जिम्मेदारी समितियां आयोजन स्थलों पर पीने के पानी, चिकित्सा सहायता, एंबुलेंस, अग्निशमन, सुरक्षा, मोबाइल शौचालय, यातायात प्रबंधन, सफाई और फॉगिंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी। बिजली कनेक्शन और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी इनके दायरे में होगी। इसके अलावा समितियां रामलीला और अन्य आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, ‘वोकल फॉर लोकल’, स्वच्छता, जल संरक्षण, स्वदेशी और ‘नशा मुक्त भारत’ जैसे अभियानों से जुड़े संदेशों को बढ़ावा देंगी। जरूरत के अनुसार अन्य विषयों को भी समितियां अपने कार्यक्षेत्र में शामिल कर सकेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *