दिल की सेहत:  स्मोकिंग, नींद की कमी से 16 फीसदी बढ़ सकता है हार्ट की बीमारी का खतरा
अअनुबंधित

दिल की सेहत: स्मोकिंग, नींद की कमी से 16 फीसदी बढ़ सकता है हार्ट की बीमारी का खतरा

Spread the love




अगर आप देर रात तक जागने वालों में से हैं, तो यह आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय हो सकता है। जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक देर से सोने और देर से उठने की आदत रखने वाले लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा 16 फीसदी अधिक पाया गया। यह असर खासतौर पर महिलाओं में ज्यादा दिखा। हालांकि जोखिम सीधे तौर पर देर से सोने की वजह से नहीं, बल्कि उससे जुड़ी लाइफस्टाइल आदतों और व्यवहार के कारण भी है। कैसे बढ़ता है दिल की सेहत का खतरा सिर्फ देर रात तक जागना दिल की बीमारी का सीधा कारण नहीं है। असली समस्या उन आदतों में है जो इसके साथ जुड़ी होती हैं। नाइट आउल लोगों में धूम्रपान की आदत, नींद की कमी और रोजमर्रा की दिनचर्या अनियमित रहती है। यही चीजें दिल की सेहत पर बुरा असर डालती हैं। लाइफस्टाइल की इन खराब आदतों को सुधार कर जोखिम कम किया जा सकता है। अपनी बॉडी क्लॉक नहीं, आदतें बदलें स्टैनफोर्ड मेडिसिन की प्रोफेसर एलेनॉर लेविन कहती हैं कि बॉडी क्लॉक बदलना आसान नहीं है, इसलिए बदलने योग्य आदतों पर ध्यान दें। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, स्मोकिंग छोड़ें, एक्टिव रहें, अच्छी नींद लें, वजन, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें, और संतुलित और हेल्दी डाइट लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *