{“_id”:”6ae10a3534992d00ca0856c0″,”slug”:”tulsi-garlands-placed-near-the-footwear-before-being-offered-to-the-deity-mathura-news-c-161-1-vrn1004-104818-2026-10-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बांकेबिहारी मंदिर: जूते-चप्पलों के बीच रखी फूल-माला और तुलसी! भक्तों में आक्रोश, व्यवस्था पर उठे सवाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जूते-चप्पलों के बीच रखी फूल-माला और तुलसी – फोटो : वीडियो ग्रेब
विस्तार
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। गेट नंबर चार पर वीआईपी प्रोटोकॉल वाले दर्शनार्थियों के लिए बनी रेलिंग में जहां जूते-चप्पल रखे हैं वहीं ठाकुरजी के लिए लाई गई फूल और तुलसी की माला रखी जा रही हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एवं सेवायत गोस्वामी ने इस पर चिंता जाहिर की है।
वायरल वीडियो में पीले रंग का कुर्ता पहने व्यक्ति मंदिर की रेलिंग में चप्पल-जूतों के पास श्रद्धालुओं से लेकर फूल माला और तुलसी माला रख रहा है। यही तुलसी की माला ठाकुरजी को अर्पित की जाएगी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एवं सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि श्रद्धालु भंडारियों की कमी के कारण आराध्य को फूल माला नहीं चढ़ा पा रहे हैं। इस असुविधा को देखते भंडारियों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है ताकि श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव से लाई जा रही फूल माला और प्रसाद ठाकुरजी तक पहुंच सकें।
Spread the love {“_id”:”681dac9f01f66dbba308409f”,”slug”:”indian-army-different-from-pakistan-how-it-works-know-what-retired-colonel-manhar-2025-05-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”India Pakistan: पाकिस्तान से क्यों अलग है भारतीय सेना…ऐसे करती है काम, जानें क्या बोले रिटायर्ड कर्नल मनहर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} पाकिस्तान की सेना द्वारा एलओसी पर लगातार भारी गोलीबारी की जा रही है। भारत की सेना द्वारा भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इस हमले के बीच […]
Spread the love 02:29 AM, 25-Dec-2025 Jhansi News: नहर के तेज बहाव में बहा युवक, 13 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग झांसी। बुधवार दोपहर बबीना के खैलार गांव के पास से निकली राजघाट नहर के तेज बहाव में युवक बह गया। उसके बहने पर वहां खलबली मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस […]
Spread the love सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनने पर भाजपा की केंद्र सरकार गिर जाएगी। उनसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक साल के भीतर केंद्र सरकार गिर जाने संबंधी बयान पर सवाल पूछा गया था। साथ ही अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में […]