ऑटो-ट्रांसपोर्ट

बिना दूध वाले प्रोडक्ट ‘पनीर’ नाम से नहीं बिकेंगे: एनालॉग प्रोडक्ट्स के पैकेट पर स्टार्च-वेजिटेबल ऑयल लिखना जरूरी होगा, FSSAI ने ड्राफ्ट जारी किया

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • FSSAI New Rules: Analog Paneer Labeling Mandates & Starch Oil Disclosure

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जो पनीर दूध से बनने के बजाय वनस्पति तेल या स्टार्च जैसी चीजों से तैयार होता है उसके पैकेट पर पनीर शब्द का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। FSSAI ने एनालॉग पनीर को लेकर नया ड्राफ्ट जारी किया है। इसका मकसद ग्राहकों को भ्रम से बचाना है।

जब कोई व्यक्ति बाजार से पनीर खरीदे तो उसे पता चल सके कि वह असली दूध का पनीर ले रहा है या तेल-स्टार्च से बनी कोई दूसरी चीज।

जनता और इंडस्ट्री से 60 दिन में मांगे सुझाव

FSSAI ने इस ड्राफ्ट पर आम लोगों और डेयरी कारोबारियों से राय मांगी है। कोई भी व्यक्ति अगले 60 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति या सुझाव दर्ज करा सकता है।

लोगों के सुझावों को परखने के बाद ही अंतिम नियम तय किए जाएंगे। अभी यह सिर्फ एक प्रस्ताव है, फाइनल मंजूरी मिलने के बाद ही यह पूरे देश में लागू होगा।

क्या एनालॉग पनीर सेहत के लिए नुकसानदेह है?

सिर्फ ‘एनालॉग पनीर’ होना ही सेहत के लिए खराब नहीं है, असली खतरा तब बनता है जब इसे बनाने में घटिया वनस्पति तेल, पाम ऑयल या खराब क्वालिटी का कच्चा माल इस्तेमाल किया जाए। लगातार ऐसा पनीर खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बैन

हाल ही में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात की सरकारों ने ‘एनालॉग पनीर’ के प्रोडक्शन, बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन पर बैन लगाया है।

दरअसल, राज्यों में कई जगह इसे डेयरी पनीर बताकर बेचा जा रहा था। इससे उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी हो रही थी। कुछ मामलों में इसकी क्वालिटी, लेबलिंग और फूड सेफ्टी मानकों की अनदेखी भी हो रही थी।

असली और एनालॉग पनीर की पहचान कैसे करें?

इन 3 तरीकों से पहचान की जा सकती है…

  1. आयोडीन टेस्ट: पनीर का एक टुकड़ा पानी में उबालकर ठंडा करें और उस पर आयोडीन सॉल्यूशन की कुछ बूंदें डालें। अगर रंग नीला पड़ता है, तो इसमें स्टार्च (एनालॉग/मिलावट) मौजूद है।
  2. मसलकर देखें: असली पनीर को हाथ से मसलने पर वह आसानी से टूटकर बिखर जाता है, जबकि एनालॉग पनीर में स्टार्च होने के कारण वह रबड़ की तरह खिंचता है।
  3. गरम पानी टेस्ट: गरम पानी में डालने पर असली पनीर सॉफ्ट हो जाता है, जबकि घटिया एनालॉग पनीर से तेल अलग नजर आने लगता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *