बरेली के जोगी नवादा चावल मंडी में महिला वकील के घर फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला हो या फिर पीलीभीत बाइपास गोलीकांड, गुंडों को संरक्षण देने वालों की फेहरिस्त में भाजपा से जुड़े हिस्ट्रीशीटर पप्पू गिरधारी का नाम आता रहा है। उसके हिस्ट्रीशीटर भतीजे भी उसी के दम पर फूलते रहते हैं। हालांकि, पप्पू ने अपनी गर्दन फंसने पर खुद का इनसे वास्ता नहीं होने का दावा किया था।
पीलीभीत बाइपास पर एक बेशकीमती भूखंड को लेकर दो पक्षों में दिनदहाड़े गैंगवार हुई थी। इसमें एक ओर से भाजपा के एक नेता का नाम लेकर मीडिया और पुलिस को बयान दिया गया था। इसके पलटवार में दूसरे पक्ष से पप्पू गिरधारी का नाम लिया गया। बताया गया कि गिरधारी की शह पर ही आरोपियों के हौसले बुलंद रहते हैं। हालांकि, पप्पू गिरधारी ने उस वक्त इन आरोपों से इन्कार कर दिया था।
संबंधित खबर– यूपी: ‘सड़क से उठाकर नेता बनाया, 17 साल…’, उत्तराखंड की मंत्री पर पति के 210 करोड़ की अवैध संपत्ति जुटाने का आरोप