होम

लखनऊ: शहर को मिलेगा एक और 10 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर, आईआईएम रोड से किसान पथ तक बनेगा रास्ता

Spread the love


Lucknow: The city will get another 10-km green corridor, with a road from IIM Road to Kisan Path.

शहर को मिलने जा रहा है एक ग्रीन कॉरिडोर। फाइल फोटो।

विस्तार

किसान पथ से आईआईएम रोड के बीच बनाए जा रहे ग्रीन कॉरिडोर को अब नैमिषनगर तक जोड़ने का काम शुरू हो गया है। घैला पुल (आईआईएम रोड) से नैमिषनगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के निर्माण पर 53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब दो साल में काम पूरा किया जाएगा। इसके बनने से पांच लाख से अधिक की आबादी को फायदा होगा। योजना को जोड़ने वाली सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। बृहस्पतिवार को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया।


आईआईएम रोड पर बसंतकुंज से किसान पथ तक बनाया जा रहा ग्रीन कॉरिडोर करीब 28 किलोमीटर लंबा है। नैमिषनगर को जोड़ने के लिए ग्रीन कॉरिडोर अब करीब 9.9 किमी और बढ़ाया जा रहा है। यह आईआईएम रोड पर गोमती के बाएं तट पर बनेगा। एलडीए की नई आवासीय योजना नैमिषनगर इससे सीधे जुड़ जाएगी।

करीब छह महीने पहले एलडीए की बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पास किया गया था। शासन की वित्त समिति ने इसका बजट मंजूर कर दिया है। करीब साल भर पहले समतामूलक से डालीगंज पुल तक ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण के मौके पर रक्षा मंत्री व सांसद राजनाथ सिंह ने भी ग्रीन कॉरिडोर के नैमिषनगर योजना तक विस्तार की घोषणा की थी। आईआईएम चौराहे से मुबारकपुर चौराहा होते हुए नैमिषनगर को जोड़ने वाली मौजूदा 10 मीटर चौड़ी सड़क को ट्रैफिक लोड अधिक होने से 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *