{“_id”:”6ad1833abb55eea03903628e”,”slug”:”lucknow-the-city-will-get-another-10-km-green-corridor-with-a-road-from-iim-road-to-kisan-path-2026-10-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लखनऊ: शहर को मिलेगा एक और 10 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर, आईआईएम रोड से किसान पथ तक बनेगा रास्ता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शहर को मिलने जा रहा है एक ग्रीन कॉरिडोर। फाइल फोटो।
विस्तार
किसान पथ से आईआईएम रोड के बीच बनाए जा रहे ग्रीन कॉरिडोर को अब नैमिषनगर तक जोड़ने का काम शुरू हो गया है। घैला पुल (आईआईएम रोड) से नैमिषनगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के निर्माण पर 53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब दो साल में काम पूरा किया जाएगा। इसके बनने से पांच लाख से अधिक की आबादी को फायदा होगा। योजना को जोड़ने वाली सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। बृहस्पतिवार को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया।
आईआईएम रोड पर बसंतकुंज से किसान पथ तक बनाया जा रहा ग्रीन कॉरिडोर करीब 28 किलोमीटर लंबा है। नैमिषनगर को जोड़ने के लिए ग्रीन कॉरिडोर अब करीब 9.9 किमी और बढ़ाया जा रहा है। यह आईआईएम रोड पर गोमती के बाएं तट पर बनेगा। एलडीए की नई आवासीय योजना नैमिषनगर इससे सीधे जुड़ जाएगी।
करीब छह महीने पहले एलडीए की बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पास किया गया था। शासन की वित्त समिति ने इसका बजट मंजूर कर दिया है। करीब साल भर पहले समतामूलक से डालीगंज पुल तक ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण के मौके पर रक्षा मंत्री व सांसद राजनाथ सिंह ने भी ग्रीन कॉरिडोर के नैमिषनगर योजना तक विस्तार की घोषणा की थी। आईआईएम चौराहे से मुबारकपुर चौराहा होते हुए नैमिषनगर को जोड़ने वाली मौजूदा 10 मीटर चौड़ी सड़क को ट्रैफिक लोड अधिक होने से 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा।
Spread the love बरेली जनपद में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने 12वीं तक स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। सोमवार रात जारी आदेश के […]
Spread the love UP Board Result: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने करीब 54 लाख छात्रों की मेहनत का परिणाम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार समाप्त हो चुका है। बोर्ड ने दोपहर 12:30 बजे 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में 81.8 […]
Spread the love मंडावर में झगड़े के बीच छह साल के बालक को किशोर ने पशुओं के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सिरिंज से ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन लगा दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार सुबह मेरठ में उपचार के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। पंचनामा भरकर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए […]