टिपण्णी

विश्व की सबसे बड़ी 50 घण्टे की अखण्ड गीता साधना: संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत जी करेंगे 1 लाख नए साधकों वाले 50वें स्वर्णिम बैच का उद्घाटन – New Delhi News

Spread the love




सनातन धर्म और भगवद्गीता के पावन ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने हेतु ‘गीता परिवार’ एक ऐतिहासिक और अद्वितीय आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने जा रहा है। इस महाभियान का मुख्य आकर्षण 50 घंटे का अखंड गीता पारायण होगा, जो 50वें स्वर्णिम बैच के भव्य शुभारंभ की पूर्वपीठिका बनेगा। 50 घंटे की अखंड गीता साधना
इस स्वर्णिम बैच के निमित्त 12 अक्टूबर (प्रातः 6:30 बजे) से 14 अक्टूबर (प्रातः 10:00 बजे) तक 50 घंटे का अखंड गीता पारायण होगा। इस दिव्य अनुष्ठान में सम्पूर्ण श्रीमद्भगवदगीता के 18 अध्यायों का 19 क्रमिक आवृत्तियों में शुद्ध संस्कृत पारायण किया जाएगा। इस सामूहिक साधना का सीधा प्रसारण LearnGeeta.com और यूट्यूब के माध्यम से किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु ऑनलाइन जुड़ सकेंगे। 50वें स्वर्णिम बैच का भव्य उद्घाटन
अखंड पारायण की पूर्णाहुति के पश्चात्, 16 अक्टूबर 2026 को सायं 7:00 बजे ‘लर्नगीता’ (Learn Geeta) के 50वें स्वर्णिम बैच का भव्य उद्घाटन होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक परम श्रद्धेय डॉ. मोहन भागवत जी मुख्य अतिथि के रूप में इस बैच का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम गीता परिवार के संस्थापक एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव प. पू. स्वामी गोविन्ददेवगिरि जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। इस बैच में 1 लाख नए साधक 15 भाषाओं और 33 समय विकल्पों के साथ घर बैठे निःशुल्क गीता का अध्ययन आरंभ करेंगे। गीता परिवार का वैश्विक स्वरूप : लर्नगीता
प. पू. स्वामी गोविन्ददेवगिरि जी महाराज द्वारा संस्थापित ‘गीता परिवार’ वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी निःशुल्क ऑनलाइन गीता कक्षा ‘LearnGeeta’ संचालित करता है। यहाँ अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा अत्यंत सरल ढंग से वैदिक पद्धति से गीता के शुद्ध संस्कृत उच्चारण सिखाए जाते हैं। ध्यातव्य है कि वर्तमान में विश्व के 182 देशों से 17 लाख साधक इस महाभियान से जुड़कर गीता ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। बालकों एवं गर्भवती माताओं के लिए भी विशेष कक्षाएं संचालित होती हैं। श्रीभगवान ने स्वयं गीता के 18वें अध्याय (श्लोक 68-69) में कहा है कि गीता पढ़ने और पढ़ाने वाले सभी जन उन्हें अत्यंत प्रिय होते हैं। इसी भाव के साथ यह महायज्ञ निरंतर गतिमान है। कोई भी इच्छुक जन joingeeta.com अथवा ‘LearnGeeta’ ऐप पर जाकर अपना निःशुल्क पंजीकरण कर इस अलौकिक आनंद का अनुभव कर सकते हैं। आगामी कार्यक्रम: अयोध्या में भव्य गीता जयन्ती महोत्सव
इस अखंड साधना के उपरांत, इस वर्ष गीता जयन्ती का परम पावन महोत्सव रामलला की नगरी अयोध्या में 19 और 20 दिसंबर को कारसेवकपुरम में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश से सहस्रों गीता प्रेमी सम्मिलित होंगे। प. पू. स्वामी श्रीगोविन्ददेव गिरि जी महाराज के सान्निध्य में भव्य संत समागम, संगीतमय गीता पारायण, विशाल शोभायात्रा और सरयू पूजन जैसे अलौकिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *