शिक्षा, सेहत पर सबसे ज्यादा खर्च कर रहे अमेरिकी परोपकारी:  टॉप-50 दानियों ने रिकॉर्ड 2 लाख करोड़ रुपए दिए; ब्लूमबर्ग पहले, गेट्स दूसरे पर
अअनुबंधित

शिक्षा, सेहत पर सबसे ज्यादा खर्च कर रहे अमेरिकी परोपकारी: टॉप-50 दानियों ने रिकॉर्ड 2 लाख करोड़ रुपए दिए; ब्लूमबर्ग पहले, गेट्स दूसरे पर

Spread the love




अमेरिका के टॉप 50 परोपकारियों ने 2025 में फाउंडेशन, विश्वविद्यालयों और अस्पतालों को 2 लाख करोड़ का महादान देने की प्रतिबद्धता जताई है। क्रॉनिकल ऑफ फिलैंथ्रोपी की लिस्ट के अनुसार यह 2024 के 16.6 अरब डॉलर के मुकाबले 35% अधिक है। मीडिया दिग्गज और न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 4.3 अरब डॉलर का दान दिया, जो टॉप 50 द्वारा किए गए दान का 19% है। उनके बाद माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (3.7 अरब डॉलर) और पॉल एलन (3.1 अरब डॉलर) रहे। शीर्ष 10 में वॉरेन बफे, माइकल डेल और मार्क जकरबर्ग जैसे नाम भी हैं। हालांकि दुनिया में सबसे अमीर शख्स टेस्ला फाउंडर इलॉन मस्क और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस टॉप 50 में नहीं हैै। मस्क अक्सर इस सूची से बाहर रहते हैं क्योंकि उनकी संपत्ति का एक बहुत छोटा हिस्सा (0.1% से भी कम) वास्तविक दान में जाता है। उनका अधिकांश ‘दान’ उनके अपने ही ‘मस्क फाउंडेशन’ में जाता है, जिसे यह सूची तब तक नहीं गिनती जब तक वह पैसा वास्तव में किसी चैरिटी या जरूरतमंद तक न पहुंच जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सूची काफी हद तक स्थिर है। पिछले पांच वर्षों में शीर्ष 20 दाताओं में से 16 नाम कम से कम दो बार इस सूची का हिस्सा रहे हैं। इनमें से आधे से अधिक ‘द गिविंग प्लेज’ के हस्ताक्षरकर्ता हैं, जिन्होंने अपनी अधिकांश संपत्ति दान करने का संकल्प लिया है। विशेषज्ञ डेविड कैंपबेल का मानना है कि 2026 में परोपकार का रुख लोकतंत्र को मजबूत करने की ओर मुड़ सकता है।
सबसे बड़ी दानवीर-मैकेंजी स्कॉट का ​लिस्ट में नाम नहीं, 7.1 अरब डॉलर दान करने का दावा किया अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने दावा किया कि उन्होंने 2025 में 7.1 अरब डॉलर दान किए। यदि इसे स्वीकार किया जाता, तो वह सूची में पहले स्थान पर होतीं। हालांकि, पर्याप्त जानकारी साझा न करने के कारण उन्हें इस सूची से बाहर रखा गया। डेटा से पता चलता है कि सूची में एक भी महिला ऐसी नहीं है जिसने स्वतंत्र रूप से दान दिया हो। यह अमेरिका में अरबपतियों के बीच मौजूद लैंगिक अंतर को दर्शाता है, जहां 86% अरबपति पुरुष हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *