![]()
स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत बुधवार को सिविक सेंटर स्थित केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आयोजित शिविर का उद्देश्य सफाईमित्रों के योगदान को सम्मान देने के साथ उन्हें स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, एमसीडी के महापौर प्रवेश वाही और निगम आयुक्त संजीव खिरवार समेत कई अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान लोगों को स्वच्छता और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। शिविर में सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सिंगल-विंडो सुविधा उपलब्ध कराई गई। यहां स्वास्थ्य जांच के साथ केंद्र और दिल्ली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ दिया गया। सफाईमित्रों को पीपीई किट और सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सफाईमित्र अपने परिश्रम और सेवाभाव से हर दिन दिल्ली को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सफाईमित्रों का सम्मान, सुरक्षा और कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इस वर्ष इसकी थीम स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत है।
Source link







