खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके के कलंदरगढ़ी गांव में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। घटना के एक दिन बाद ही जांच पड़ताल में हैरान करने वाले राज खुले हैं। सामने आया है कि पति मुबीन और पत्नी सना के रिश्ते में शादी के कुछ दिन बाद ही दरार आ गई थी।
बताया गया है कि निकाह के करीब सात महीने तक तो सबकुछ सही चला, लेकिन इसके बाद रिश्ते में तल्खी आना शुरू हो गई। इसी दौरान ससुर और बहू के बीच नजदीकी बढ़ती चली गई। इसके चलते ही घर में क्लेश शुरू हो गया था। मुबीन के प्रॉपर्टी डीलर पिता रियाजुद्दीन (50) और पत्नी सना (21) के बीच पनपी नजदीकियों की पुष्टि उनके बीच वाट्सएप पर हुए वॉयस मैसेज व चैट से हो रही है।
2 of 15
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या
– फोटो : अमर उजाला
कलंदरगढ़ी गांव में दवा विक्रेता मुबीन ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मुबीन ने खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिता रियाजुद्दीन की लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली थी।
3 of 15
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या
– फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी मुबीन व परिवार के लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिली कि उसके पिता रियाजुद्दीन व पत्नी सना के बीच काफी समय से नजदीकी थी। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि 14 फरवरी 2025 को मुबीन और सना का निकाह हुआ था।
4 of 15
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या
– फोटो : अमर उजाला
निकाह के सात महीने के बाद सितंबर 2025 में रियाजुद्दीन व सना के बीच नजदीकियां होने की बात सामने आ गई थी। रियाजुद्दीन की पत्नी किस्वर को इस मामले में शक हुआ तो उसने मुबीन को बताया था। उसी समय से घर में विवाद होने लगा था।
5 of 15
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या
– फोटो : अमर उजाला
अक्तूबर में ससुर-बहू को आपत्तिजनक हालत में देखा गया था। इसके बाद मुबीन ने पत्नी सना को मायके भेज दिया था। ससुराल पक्ष को घटनाक्रम की जानकारी देकर तलाक देने की चेतावनी दी थी। पुलिस का कहना है कि इसमें ससुराल पक्ष ने माफी मांगी थी। उस समय सना ने भी हां मिलाई थी। दोबारा ससुराल आने के बाद भी सना और रियाजुद्दीन में दूरियां कम नहीं हुईं।
Spread the love उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 22 मार्च के बीच सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। बृहस्पतिवार से पश्चिमी जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो 20 मार्च […]
Spread the love उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। सरधना थाना इलाके के गांव नवाबगढ़ी में तांत्रिक असद ने गुरुवार को पड़ोस में रहने वाले उवैश (14) को घर से बुलाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव खाली पड़े जर्जर मकान में फेंक दिया। पुलिस जांच में जुटी […]
Spread the love {“_id”:”67fc7d4ae85cd29b18041ae7″,”slug”:”bsp-mayawati-clarifies-akash-is-not-my-successor-he-has-just-returned-to-the-party-no-apology-to-ashok-sid-2025-04-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बसपा: मायावती ने किया स्पष्ट, आकाश मेरे उत्तराधिकारी नहीं, सिर्फ पार्टी में वापसी हुई; अशोक को माफी नहीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्पष्ट किया है कि भले ही आकाश आनंद की पार्टी में वापसी हो रही हो लेकिन पार्टी में उत्तराधिकारी नहीं हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती – […]