अजमेर के हरियश राजपुरोहित की RAS में 17वीं रैंक:  किसान के बेटे शिवचरण की 557 वीं रैंक; अभी सरकारी स्कूल में टीचर – Ajmer News
शिक्षा

अजमेर के हरियश राजपुरोहित की RAS में 17वीं रैंक: किसान के बेटे शिवचरण की 557 वीं रैंक; अभी सरकारी स्कूल में टीचर – Ajmer News

Spread the love


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 के इंटरव्यू समाप्त होने के शनिवार (18 अप्रैल) को रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है।

.

अजमेर जिले के किशनगढ़ के पास गांव उजोली के रहने वाले हरियश राजपुरोहित ने 17वीं रैंक हासिल की है। वे वर्तमान में कॉपरेटिव सेवा है।

किसान के टीचर बेटे शिवचरण की 557 वीं रैंक

अजमेर जिले के भीनाय तहसील में रहने वाले शिवचरण जाट पुत्र रामधन ने RAS 2024 में 557 वी रैंक हासिल की है। शिवचरण जाट 4 साल से गांव प्रतापपुरा में सरकारी टीचर है। शिवचरण के पिता एक किसान है।

शिवचरण ने बताया कि वह पहले से ही 11 राजकीय सेवा में चयनित हो चुके हैं। उन्होंने वर्तमान में रद्द हुई SI भर्ती परीक्षा भी दी थी। जिसमें उन्होंने 476 रैंक हासिल की थी।

प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे

वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे।

17 अप्रैल (कल) ही इंटरव्यू समाप्त हुए थे। इसके बाद रिजल्ट जारी करने की उम्मीद थी, लेकिन रिजल्ट जारी नहीं किया गया। अब आरएएस-2026 की नई वैकेंसी का भी इंतजार है।

…………

पढें ये खबर भी….

RAS-2024 का रिजल्ट जारी, बाड़मेर के दिनेश ने किया टॉप:हेड कॉन्स्टेबल के बेटे की दूसरी रैंक, RPSC ने 10 कैंडिडेट का रिजल्ट रोका

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है वहीं, जैसलमेर के वीरेंद्र चारण की दूसरी रैंक है। हेड कॉन्स्टेबल के बेटे वीरेंद्र वर्तमान में तहसीलदार हैं। आयोग ने शनिवार सुबह कुल 2391 कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी की है। इस परीक्षा के लिए 17 अप्रैल को इंटरव्यू खत्म हुए थे। पूरी खबर पढें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *