अयोध्या में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ठीक बारह बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। भगवान सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक का चार मिनट तक अभिषेक करती रहीं। पूरे दुनिया इस दृश्य की साक्षी बनी। सूर्य तिलक को सही तरीके से कराने के लिए इसरो के साथ देश के विभिन्न आईआईटी के वैज्ञानिक इसका पूर्वाभ्यास करते रहे। शनिवार को अंतिम बार इसका सफल ट्रायल किया गया था।
Trending Videos
रामलला ने पहना सोने का मुकुट और पीले वस्त्र
रामजन्मोत्सव पर रामलला ने रत्न जड़ित पीले वस्त्र और सोने का मुकुट धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। दोपहर ठीक 12 बजे रामजन्म के साथ ही सूर्य की किरणों ने चार मिनट तक रामलला का ‘सूर्य तिलक’ किया। अध्यात्म व विज्ञान के इस अद्भुत संगम को हर कोई अपनी आंखों में बसाने को लालायित दिखा।
इसके पहले सुबह 3:30 बजे से मंदिर के कपाट खोल दिए गए। रामलला का श्रृंगार, राग-भोग, आरती व दर्शन का क्रम चलता रहा। बालक राम सहित उत्सव मूर्ति की मनमोहक छवि के दर्शनकर भक्त मंत्रमुग्ध होते रहे। भजन, स्तुति के बीच जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां 12 की ओर बढ़ीं। लोगों की आतुरता भी बढ़ती गई। पुजारी ने मंदिर के कपाट खोले तो घंटा घड़ियाल बजने के साथ ही भक्तों ने भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी… छंद गायन शुरू कर दिया। पूजन के साथ ही भगवान भाष्कर ने रामलला का राजतिलक किया।
Spread the love {“_id”:”67c156e40638c855c40f24e9″,”slug”:”longest-and-shortest-ramadan-roza-2025-02-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ramadan 2025: 13 घंटे 53 मिनट का होगा सबसे लंबा रोजा, सबसे छोटा होगा 10 घंटे 59 मिनट का”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} रमजान – फोटो : Amar Ujala विस्तार रमजान महीने का चांद 1 मार्च को दिखने की उम्मीद है। अगर चांद दिख गया तो पहला रोजा 2 मार्च को होगा। […]
Spread the love राजधानी लखनऊ में उद्योग बंधु की बैठक से पहले ही औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई व कूड़े का निस्तारण कराने में अक्षम साबित होने पर यूपीसीडा को नोटिस जारी किया गया है। Source link
Spread the love आगरा की जूता कंपनी के इलेक्ट्रीशियन राजकुमार (45) की सिर में गोली मारकर व चाकू से गोदकर हत्या कर शव लोधा क्षेत्र में फेंक दिया गया। 16 दिसंबर दोपहर आगरा स्थित अपने घर से निकले इलेक्ट्रीशियन का खून से लथपथ शव 17 दिसंबर सुबह लोधा क्षेत्र में अकरावत के कच्चे रास्ते पर […]