पैराशूट न खुलने से शहीद हुए वायु सेना के वारंट अधिकारी राम कुमार तिवारी रविवार को राजकीय सम्मान और सलामी के बाद अंतिम विदाई दी गई। बेल्हा के सपूत की शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी समेत तमाम नेता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। मानिकपुर गंगा घाट पर वायु सेना के अफसरों की मौजूदगी में गॉर्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके पहले आगरा से शहीद के पार्थिव शरीर को जब गांव लाया गया तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
Trending Videos
2 of 7
मानिकपुर गंगा घाट पर अंतिम सलामी देते सेना के जवान।
– फोटो : संवाद।
माता-पिता को नहीं दी गई बेटे की मौत की खबर
आगरा में तैनात वायु सेना में वारंट अफसर रामकुमार तिवारी ट्रेनिंग देने के दौरान पैराशूट नहीं खुलने के कारण जमीन पर गिरकर शहीद हो गए। मौत की खबर से बेलहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि, गांव में मौजूद मां उर्मिला तथा पिता रमाशंकर तिवारी हादसे की जानकारी नहीं दी गई।
3 of 7
राजकीय सम्मान के साथ शहीद राम कुमार तिवारी की शव यात्रा निकाली गई।
– फोटो : संवाद।
लालगंज कोतवाली के बेलहा गांव के गंभीराबाद निवासी रामकुमार तिवारी (40) उर्फ रामू पुत्र रमाशंकर तिवारी वायु सेना में वारंट अफसर थे। वर्तमान में उनकी तैनाती आगरा के एयरबेस पर थी। उनके साथ पत्नी प्रीती तिवारी और चौदह वर्षीय बेटा यश व दस वर्षीय कुश भी आगरा में रहते हैं।
4 of 7
शहीद की पत्नी और बच्चों को संभालते परिजन।
– फोटो : संवाद।
गांव के लोगों के मुताबिक, पिछले माह शहीद रामकुमार घर आए थे और लगभग एक सप्ताह तक माता-पिता के साथ रहकर गए थे। हादसे की सूचना मिलने पर लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता रामकुमार के भाई श्याम कुमार तिवारी आगरा के लिए रवाना हुए। रविवार को पार्थिव शरीर के पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। शहादत पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना, ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी समेत क्षेत्रीय लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट किया है।
5 of 7
शहीद राम कुमार तिवारी को श्रद्धांजलि देते राज्यसभा सांसद प्रमोद कुमार तिवारी।
– फोटो : संवाद।
वायुसेना में वारंट अफसर के पद पर तैनात थे प्रतापगढ़ के रामकुमार
आगरा में तैनात वायुसेना के वारंट अफसर पैराट्रूपर जंप इंस्ट्रक्टर राम कुमार तिवारी (41) शनिवार सुबह प्रशिक्षण देते समय गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो घंटे बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वह मूलरूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले थे। गांव बेलहा, लालगंज कोतवाली, प्रतापगढ़ के रहने वाले रामकुमार तिवारी शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे प्रशिक्षण ले रहे जवानों को हेलिकॉप्टर से कूदने की ट्रेनिंग दे रहे थे। बताते हैं कि जंप के दौरान बीच में पैराशूट में खामी आ गई, जिससे हाई लैंडिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार सुबह हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 15189.7 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके तहत मिर्जापुर, हरदोई, बुलंदशहर, रायबरेली, गौतमबुद्धनगर, सोनभद्र, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ में मेगा एवं सुपर मेगा श्रेणी की 12 औद्योगिक इकाइयों को जल्द लेटर ऑफ कंफर्ट (सहमति पत्र) जारी किया […]
Spread the love {“_id”:”68419e32b4291584790bfdd9″,”slug”:”order-for-general-transfer-of-teachers-issued-process-will-start-on-basis-of-teacher-student-ratio-2025-06-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: शिक्षकों के सामान्य तबादले का आदेश जारी, शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर शुरू होगी प्रक्रिया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के सामान्य तबादले के लिए आदेश जारी हो गया है। शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षक। सांकेतिक चित्र – फोटो : अमर उजाला। विस्तार उत्तर […]
Spread the love बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे के ग्रुप-2 के तहत बिनावर टोल प्लाजा पर बुधवार को आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग व अदाणी परियोजना टीम के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान हादसे के बाद त्वरित राहत बचाव […]