अल्मोड़ा में सड़क हादसे में दो पर्यटकों की मौत:  स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर 60 मीटर नीचे गिरी, जेसीबी से घायल को निकाला बाहर – Almora News
टिपण्णी

अल्मोड़ा में सड़क हादसे में दो पर्यटकों की मौत: स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर 60 मीटर नीचे गिरी, जेसीबी से घायल को निकाला बाहर – Almora News

Spread the love


अल्मोड़ा में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।

अल्मोड़ा में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा धौलछीना-सेराघाट मार्ग पर कसाण बैंड के पास हुआ।

.

तेज रफ्तार में चल रही दिल्ली नंबर की स्कार्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर करीब 35 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 2 लोग स्कार्पियो के नीचे दब गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। जेसीबी मशीन और आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था कर वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।

हादसे से जुड़ी PHOTOS…

हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

जेसीबी की मदद से घायलों को वाहन के नीचे से बाहर निकाला।

जेसीबी की मदद से घायलों को वाहन के नीचे से बाहर निकाला।

4 प्वाइंट्स में समझिए पूरा घटनाक्रम…

हवा में उछलते हुए नीचे की सड़क पर गिरा वाहन थाना प्रभारी धौलछीना सुनील बिष्ट ने दिल्ली के महरौली निवासी प्रणब रॉय (75), शुभी रॉय (72) और सिद्धार्थ रॉय (52) स्कॉर्पियो (DL-3CCZ-8690) पर सवार होकर अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी। दोपहर 3 बजे तेज रफ्तार के स्कॉर्पियो कसाण बैंड के पास घुमावदार मोड़ पर असंतुलन हो गई और करीब 60 मीटर नीचे जा गिरी। वाहन हवा में उछलते हुए नीचे की सड़क पर गिरा, जिससे उसकी बॉडी बुरी तरह दब गई। टक्कर के बाद वाहन के हिस्से अलग-अलग बिखर गए।

हादसे में 2 की मौत थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में प्रणब रॉय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि शुभी रॉय और सिद्धार्थ रॉय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और बिना देर किए बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल दोनों को निजी वाहन की सहायता से धौलछीना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुभी रॉय की मौत हो गई। डॉक्टरों ने सिद्धार्थ रॉय को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जेसीबी की मदद से घायलों को निकाला थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद धौलछीना थाना पुलिस करीब साढ़े तीन से पौने चार बजे के बीच मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। जेसीबी मशीन और आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था कर वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।

परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि सभी लोग दिल्ली से घूमने के लिए आए थे। पुलिस परिजनों से संपर्क कर रही है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

अल्मोड़ा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख:160 फीट खाई में गिरने से 7 की मौत, 12 गंभीर घायल; हेलिकॉप्टर से पहुंचाया AIIMS

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सुबह यात्रियों से भरी बस 160 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। हादसा भिकियासैंण-रामनगर मार्ग पर शीलापानी (विनायक क्षेत्र) के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ, जिसकी दूरी भिकियासैंण से लगभग 8 किलोमीटर आगे है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *