असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम के एडमिट कार्ड अपलोड नहीं हुए:  परीक्षा 7 से होगी या नहीं, तय नहीं; हाईकोर्ट ने लगाई रोक, अब RPSC करेगा अपील – Ajmer News
शिक्षा

असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम के एडमिट कार्ड अपलोड नहीं हुए: परीक्षा 7 से होगी या नहीं, तय नहीं; हाईकोर्ट ने लगाई रोक, अब RPSC करेगा अपील – Ajmer News

Spread the love


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के एडमिट कार्ड आज यानि गुरुवार को अपलोड नहीं किए गए हैं। परीक्षा 7 से 20 दिसम्बर तक होनी है और बुधवार को हाईकोर्ट ने एग्जाम पर रोक लगा दी थी।

.

इस आदेश के बाद आयोग ने अभी यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि पेपर 7 दिसंबर से शुरू होंगे या नहीं। लेकिन आयोग प्रशासन अब इस रोक के फैसले का अवलोकन करने के साथ इस के खिलाफ अपील दायर करने की तैयारी कर रहा है।

परीक्षा से तीन दिन पहले अपलोड होते है एडमिट कार्ड।

परीक्षा से तीन दिन पहले अपलोड होते है एडमिट कार्ड।

वेबसाइट से करने होते है एडमिट कार्ड डाउनलोड

आयोग ने 4 दिसंबर यानि परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड अपलोड करने की बात कही थी, लेकिन इससे पहले ही हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। आज ये एडमिट कार्ड अपलोड नहीं किए गए। अपलोड करने के बाद प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से एप्लिकेशन नंबर व जन्म तिथि से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अलावा SSO पोर्टल पर लॉगिन कर सिटिजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी एडमिट कार्ड्स को डाउनलोड किया जा सकता है।

कल हाईकोर्ट ने एग्जाम पर रोक लगा दी थी

राजस्थान हाईकोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 पर बुधवार को रोक लगा दी थी। जस्टिस अशोक कुमार जैन की अदालत ने यदुराज और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए रोक लगाई। परीक्षा 7 दिसंबर से होनी थी। कोर्ट ने कहा- आरपीएससी पहले परीक्षा का सिलेबस जारी करें। सिलेबस जारी होने के 30 दिन बाद परीक्षा करवाए। दरअसल, RPSC ने सितंबर में भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। लेकिन भर्ती परीक्षा का नया सिलेबस जारी नहीं किया था। जिसे लेकर हाईकोर्ट ने आरपीएससी सचिव को भी तलब किया था।

574 पदों के लिए निकाली थी RPSC ने वैकेंसी।

574 पदों के लिए निकाली थी RPSC ने वैकेंसी।

वैकल्पिक विषयों के पेपर जयपुर में होंगे

परीक्षा के लिए कुल 92,600 उम्मीदवार रजिस्टर्ड हैं। सामान्य ज्ञान पेपर में जयपुर में सबसे ज्यादा 42,348 उम्मीदवार परीक्षा देंगे।

अन्य शहरों में अजमेर (8,555 अभ्यर्थी), भरतपुर (5,696 अभ्यर्थी), बीकानेर (9,906 अभ्यर्थी), जोधपुर (9,395 अभ्यर्थी), कोटा (3,260 अभ्यर्थी) और उदयपुर (13,440) अभ्यर्थी परीक्षा देंगे । परीक्षा 298 केंद्रों पर होनी है, जिनमें 203 सरकारी और 95 प्राइवेट संस्थान शामिल हैं। वैकल्पिक विषयों के पेपर सिर्फ जयपुर में होंगे, जबकि G.K का पेपर 7 संभाग मुख्यालयों पर होगा।

पहला पेपर जीके का होगा

पहला पेपर (राजस्थान का सामान्य ज्ञान) 7 दिसंबर को दोपहर 12 से 2 बजे तक। उसके बाद 8 से 20 दिसंबर तक वैकल्पिक विषयों के पेपर दो शिफ्ट में पहली पारी सुबह 9 से 12 और दूसरी पारी दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक होगा। हर पेपर के लिए OMR शीट पर पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट अतिरिक्त भी दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर 60 मिनट पहले ही एंट्री मिलेगी, उसके बाद कोई प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पहचान के लिए मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) या अन्य फोटो आईडी जैसे वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी। एडमिट कार्ड पर भी नई रंगीन फोटो लगानी होगी।

बहकावे में नहीं आए

आयोग ने अभ्यर्थियों को गाइडलाइन जारी कर कहा है कि किसी दलाल या अपराधी के बहकावे में न आएं। अगर कोई रिश्वत मांगे या झांसा दे, तो आयोग के कंट्रोल रूम (0145-2635200, 2635212, 2635255) पर सूचित करें। अनुचित साधनों पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ तक जुर्माना और संपत्ति जब्ती हो सकती है।

असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम से सम्बन्धित ये खबरें भी पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *