Sitar maestro Ravi Shankar’s daughter lashes out at Air India after her sitar broke after flight | एयर इंडिया पर भड़कीं सितार वादक रवि शंकर की बेटी: सफर के बाद अनुष्का को थमाया टूटा हुआ सितार, दावा- जानबूझ कर तोड़ा;कई सेलेब्स ने की आलोचना
मनोरंजन

Sitar maestro Ravi Shankar’s daughter lashes out at Air India after her sitar broke after flight | एयर इंडिया पर भड़कीं सितार वादक रवि शंकर की बेटी: सफर के बाद अनुष्का को थमाया टूटा हुआ सितार, दावा- जानबूझ कर तोड़ा;कई सेलेब्स ने की आलोचना

Spread the love


16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर सितारवादक रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर, एयर इंडिया पर भड़क गई हैं। वो खुद भी एक सितार वादक हैं। हाल ही में अनुष्का ने एयर इंडिया में सफर किया था, लेकिन लैंड होते ही उन्हें टूटा हुआ सितार थमा दिया गया, जबकि सफर से पहले उनका सितार बिल्कुल ठीक था। अब टूटे हुए सितार की हालत दिखाते हुए अनुष्का ने एयर इंडिया पर जमकर गुस्सा निकाला है।

अनुष्का शंकर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से बुरी तरह टूटे हुए सितार का वीडियो शेयर कर लिखा है-

QuoteImage

एयर इंडिया ने मेरे सितार के साथ जिस तरह बर्ताव किया है, उससे बहुत परेशान और टूटी हुई हूं। ऐसा नुकसान जानबूझ कर किए गए नुकसान के बिना दुनिया में कैसे मुमकिन है। ये और ज्यादा दुखद है, क्योंकि मैंने लंबे समय बाद एयर इंडिया में सफर किया था और ऐसा लगता है कि इंडियन इंट्रूमेंट भी उनके साथ सुरक्षित नहीं रह सकता, जबकि दूसरे एयरलाइन्स पर हजारों उड़ानों में मेरा एक पेग (तार कसने वाली कुंडी) भी आउट ऑफ ट्यून नहीं गया।

QuoteImage

शेयर किए गए वीडियो में अनुष्का कह रही हैं, ‘सबसे पहले मैंने अपने सितार को ऊपर से देखा, तो मुझे ये आउट ऑफ ट्यून लगा। मैंने इसे ट्यून करने के बाद उठाया और बजाने की कोशिश की, तब मुझे एहसास हुआ। ये मैं लंबे समय बाद एयर इंडिया में सफर कर रही थी। आप वो देश हैं, जहां से ये म्यूजिक (सितार) बना है और ये पहली बार है, जब 15-17 सालों में मेरे साथ ऐसा कुछ हुआ है।’

आगे अनुष्का ने कहा, ‘आपने ये कैसे किया, मेरे पास इसका स्पेशल केस है, आप हैंडलिंग चार्ज लेते हैं, इसके बावजूद आपने ये किया।’

अनुष्का की पोस्ट सामने आने के बाद जाकिर खान, विद्या, पपॉन समेत कई सेलेब्स एयर इंडिया की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

जाकिर खान ने लिखा है, ‘ये बेहद हार्ट ब्रेकिंग है’, वहीं पपॉन ने लिखा है, ‘इन दिनों सच्ची परवाह बहुत दुर्लभ हो गई है, जैसे देखभाल करने का भाव ही हमारी जिंदगी से गायब हो गया हो। एयर इंडिया, यह सचमुच दिल तोड़ देने वाली बात है।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *