अहमदाबाद प्लेन-क्रैश के बाद बोईंग कंपनी का शेयर 7% गिरा:  एअर इंडिया ने 2012 में खरीदा था बोइंग 787 ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

अहमदाबाद प्लेन-क्रैश के बाद बोईंग कंपनी का शेयर 7% गिरा: एअर इंडिया ने 2012 में खरीदा था बोइंग 787 ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट

Spread the love


मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हादसे के बाद कंपनी ने कहा क्रैश से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने के लिए काम कर रहे हैं। - Dainik Bhaskar

हादसे के बाद कंपनी ने कहा क्रैश से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने के लिए काम कर रहे हैं।

अहमदाबाद में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद विमान को बनाने वाली कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

गुरुवार को अमेरिकी बाजार की प्री-मार्केट डील्स में बोईंग के शेयर 7.8% टूटकर $197.3 (16,875 रुपए) पर आ गए है, जबकि बुधवार को यह $214 (18,305 रुपए) पर बंद हुए थे। यह लगातार तीसरा दिन है जब बोईंग के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।

हादसे के बाद कंपनी ने कहा हमें शुरुआती प्लेन क्रैश के शुरूआती रिपोर्टों की जानकारी है। हम और ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने के लिए काम कर रहे हैं।

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को एअर इंडिया ने 2012 में खरीदा था। प्लेन को साऊथ कैरोलिना प्लांट में बनाया गया था। ये दिल्ली-न्यूयॉर्क, मुंबई-लंदन जैसे लंबे रूट्स पर उड़ता है।

टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही फ्लाइट बीजे मेडिकल कॉलेज एड सिविल हॉस्पिटल से टकरा गई। धमाके के बाद आग लग गई।

टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही फ्लाइट बीजे मेडिकल कॉलेज एड सिविल हॉस्पिटल से टकरा गई। धमाके के बाद आग लग गई।

विमान ने 242 पैसेंजर के साथ उड़ान भरी थी

विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई।

जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

2020 में एअर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन क्रैश हुआ था, 21 की मौत

केरल के कोझिकोड में 7 अगस्त 2020 को एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया था। इसमें 21 यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 110 लोग घायल हुए थे। इसमें कोरोना के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारतीयों को लाया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें

15 साल में पहली बार क्रैश हुआ बोइंग 787 विमान:एअर इंडिया ने लंबी उड़ानों के लिए खरीदा था, 14,000 किमी तक उड़ सकता है

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 242 लोग सवार थे। विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। क्रैश हुआ विमान एक मॉडर्न एयरक्राफ्ट है, जिसे दिसंबर 2013 में बोइंग कॉमर्शियल एयरप्लेन्स ने बनाया था। बोइंग के 787 विमान के 15 साल के इतिहास में यह पहला क्रैश है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *