आज से शुरू हुआ स्टार्टअप महाकुंभ:  इसमें 3 हजार से ज्यादा स्टार्टअप्स शामिल हो रहे, लेंसकार्ट और बोट के फाउंडर पहुंचे
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

आज से शुरू हुआ स्टार्टअप महाकुंभ: इसमें 3 हजार से ज्यादा स्टार्टअप्स शामिल हो रहे, लेंसकार्ट और बोट के फाउंडर पहुंचे

Spread the love


नई दिल्ली52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टार्टअप महाकुंभ 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। ये भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम का सबसे बड़ा इवेंट है। इसमें 3,000 से अधिक स्टार्टअप, 1,000 से ज्यादा निवेशक, और 50 से अधिक देश के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

इवेंट में 10 सेक्टर के पवेलियन

इस इवेंट में 10 सेक्टर के पवेलियन बनाए गए हैं- एआई, डीपटेक और साइबर सिक्योरिटी, हेल्थ टेक और बायोटेक, एग्रीटेक, एनर्जी एंड क्लाइमेट टेक, इनक्यूबेटर और एक्सेलरेटर, D2C, फिनटेक, गेमिंग एंड स्पोर्ट, डिफेंस एंड स्पेसटेक, मोबिलिटी

इवेंट में शामिल होने वाले पॉपुलर स्टार्टअप फाउंडर्स

डे-1 के पॉपुलर चेहरे: लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल, ड्रीम 11 के फाउंडर हर्ष जैन और बुकमायशो के फाउंडर आशीष हेमराजानी

डे-2 के पॉपुलर चेहरे: नवी और फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बंसल, पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा, बोट के फाउंडर अमन गुप्ता, ईज माय ट्रिप के फाउंडर रिकांत पिट्टी

डे-3 के पॉपुलर चेहरे: ब्लिंकिट के को-फाउंडर अलबिंदर ढींडसा

इवेंट की ओपनिंग में बोट के फाउंडर अमन गुप्ता शामिल हुए।

इवेंट की ओपनिंग में बोट के फाउंडर अमन गुप्ता शामिल हुए।

लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए।

लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए।

स्टार्टअप्स के लिए क्यों खास?

  • निवेशकों से मुलाकात: देश और दुनिया के टॉप वेंचर कैपिटलिस्ट्स (VCs) और इन्वेस्टर स्टार्टअप्स के साथ सीधे संवाद करेंगे।
  • मेंटरशिप और वर्कशॉप: उद्योग के दिग्गजों द्वारा संचालित सत्रों में स्टार्टअप्स को बिजनेस स्ट्रैटजी, स्केलिंग और इनोवेशन पर डीप इंफॉर्मेशन मिलेगी।
  • नेटवर्किंग का मौका: हजारों उद्यमियों, पॉलिसी मेकर्स और एक्सपर्ट्स के साथ सहयोग और साझेदारी की संभावनाएं तलाशने का मौका।
  • ग्लोबल प्लेटफॉर्म: यह इवेंट भारत को स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक कदम है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

क्या है स्टार्टअप महाकुंभ?

स्टार्टअप महाकुंभ का आयोजन भारत सरकार के डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) और स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत किया जा रहा है। यह इस इवेंट का दूसरा एडिशन है, जिसमें 3000 से अधिक स्टार्टअप्स अपनी नवीनतम तकनीकों, उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करेंगे। इवेंट का मकसद स्टार्टअप्स को फंडिंग, नेटवर्किंग और ग्लोबल इन्वेस्टर्स से जुड़ने का मौका देना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *