UP News: बदायूं में हार्ट अटैक से दरोगा की मौत, सिपाही देते रहे सीपीआर, नहीं बच सकी जान; देखें वीडियो
होम

UP News: बदायूं में हार्ट अटैक से दरोगा की मौत, सिपाही देते रहे सीपीआर, नहीं बच सकी जान; देखें वीडियो

Spread the love


बदायूं के उझानी कोतवाली में तैनात दरोगा कुंवरपाल सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सोमवार की सुबह मृत किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के सिलसिले में शहर आए थे। पोस्टमॉर्टम हाउस से सिविल लाइंस थाने के सामने एक दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने चाय पी। इसके बाद जब वह उठकर चले तो अचानक गिरकर बेहोश गए। उनकी हालत देख लोग हैरान रह गए।  

Trending Videos



सिपाही ने दिया सीपीआर, नहीं बच सकी जान 


साथी सिपाही ने तुरंत दरोगा को सीपीआर दिया। वहां मौजूद लोग भी मदद में जुट गए, लेकिन उनकी सांसें नहीं लौट सकीं। दरोगा को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा की असमय मौत होने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही एसएसपी समेत तमाम पुलिस अफसर जिला अस्पताल पहुंच गए।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *