![]()
अगर वेकेशन पर जाने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि स्किन में नेचुरल ग्लो दिखे, तो अब इसके लिए नए स्किनकेयर हैक्स सामने आए हैं। सिंगर विक्टोरिया मोनेट, मेकअप आर्टिस्ट सर जॉन और पूर्व मिस वर्ल्ड लिसा हन्ना जैसे एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पूरा शरीर चमकाने की जरूरत नहीं होती है। उनके मुताबिक अब फोकस ‘स्मार्ट ग्लो’ पर है। यानी स्किन को तैयार करें और जहां जरूरत हो, वहीं हल्का-सा ग्लो जोड़ें। कॉलरबोन, शोल्डर और हाथ जैसे हिस्सों पर थोड़ा ग्लो ऑयल या बाम लगाने से ही नेचुरल गोल्डन शाइन आ जाती है। यही हिस्से फोटो में भी उभरकर आते हैं। ऐसे में जानें शीर्ष एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्मार्ट ग्लो की आसान टिप्स। मेकअप के बिना भी SPF मिस्ट से पाएं फ्रेश लुक SPF मिस्ट को पहले सिर्फ सनस्क्रीन समझा जाता था, लेकिन अब लोग इसे ‘इंस्टेंट ग्लो’ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। यह हल्का होता है, जल्दी लग जाता है और स्किन को हल्की शाइन दे देता है। खासकर उन लोगों के लिए यह आसान तरीका है जो मेकअप नहीं करना चाहते लेकिन स्किन थोड़ी फ्रेश और चमकदार दिखाना चाहते हैं। महीने में दो बार स्क्रब करें, पर रोज मॉइश्चराइज करें अगर किसी की स्किन डल है तो ऊपर से लगाया गया कोई भी प्रोडक्ट टिकता नहीं है। इसलिए जरूरी है कि आप स्क्रब या एक्सफोलिएंट (जैसे ग्लाइकोलिक एसिड) को महीने में 1-2 बार चेहरे पर लगाएं। इसके साथ रोज मॉइश्चराइज करना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि हाइड्रेटेड स्किन ही सबसे अच्छा ग्लो देती है। सिर्फ चेहरे पर ध्यान नहीं, पूरी स्किन है मेकअप जोन अगर चेहरा, गर्दन और हाथ अलग-अलग रंग के दिखते हैं तो पूरा लुक बिगड़ जाता है। इसलिए थोड़ा फाउंडेशन या ग्लो सिरम मिलाकर पूरे एक्पोस्ड हिस्से पर लगाना चाहिए, ताकि टोन एक जैसा लगे। हाथ, पैर और शोल्डर भी ‘मेकअप जोन’ बन चुके हैं। खासकर स्लीवलेस कपड़े, पार्टी या वेकेशन लुक में यह ज्यादा दिख रहा है। काम के प्रोडक्ट्स – क्या लें, कैसे लगाएं, कब लगाएं 1. ग्लो ऑयल- उन हिस्सों के लिए सबसे आसान तरीका है जहां लाइट पड़ती है, जैसे- शोल्डर और हाथ। इसे हल्के हाथ से लगाएं। बाहर जाने से ठीक पहले लगाना बेहतर रहता है ताकि फ्रेश शाइन मिले। 2. हाईलाइटर – यह थोड़ा ज्यादा ग्लो देता है। इसे उंगली से हल्का-सा टैब करके कॉलरबोन, शोल्डर या गाल के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। खास मौके या इवनिंग आउटफिट के साथ यह निखर कर आता है। 3. बॉडी मिस्ट -इसे सीधे हाथ, पैर और गर्दन पर स्प्रे करें। यह स्किन को प्रोटेक्शन भी देता है और साथ में ग्लो भी। अगर धूप में ज्यादा समय बिताना है तो 3-4 घंटे में दोबारा लगाना सही रहता है। 4. बॉडी स्क्रब – बॉडी स्क्रब या exfoliator हफ्ते में एक-दो बार इस्तेमाल करें। नहाते समय हल्के हाथ से लगाएं ताकि डेड स्किन हट जाए व स्किन ठीक लगे। यही पूरे ग्लो का बेस तैयार करता है। 5. मॉइश्चराइजर – मॉइश्चराइजर स्किन केयर का बेसिक हिस्सा है। नहाने के बाद पूरे शरीर पर लगाएं, ताकि स्किन हाइड्रेट बनी रहे। स्किन पर लगाया गया कोई भी ग्लो नेचुरल दिखता है।
Source link








