आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट:  सोना ₹173 गिरकर ₹97257 पर आया, चांदी ₹1063 कम होकर ₹1.06 लाख किलो बिक रही
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट: सोना ₹173 गिरकर ₹97257 पर आया, चांदी ₹1063 कम होकर ₹1.06 लाख किलो बिक रही

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (2 July 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 2 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹173 कम होकर ₹97,257 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका दाम ₹97,430 पर था।

वहीं चांदी की कीमत ₹1,063 घटकर ₹1,05,900 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,06,963 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,040 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,800
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,890 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,650
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,890 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,650
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,890 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,650
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,940 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,700

इस साल अब तक ₹21,095 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,095 रुपए बढ़कर 97,257 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,883 रुपए बढ़कर 1,05,900 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *