मथुरा में दिनभर मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन रात को बारिश होने लगी। जोरदार बारिश में जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने नए बस स्टैंड समेत जलभराव के अन्य संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग करके रूट डायवर्ट किया, ताकि अंडरपास में कोई फंस न जाए। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। हालांकि मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश का पूर्वानुमान भी जताया है। नए बस स्टैंड, भूतेश्वर तिराहा, कंकाली रोड़ और महोली रोड समेत अनेक स्थानों पर जलभराव की समस्या रही। अंडरपासों पर भयंकर जलभराव हो गया। जलभराव के चलते कीचड़ व गंदगी सड़कों पर बहने लगी। कई सरकारी कार्यालयों एवं अफसरों के आवास में पानी भर गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों का यही हाल रहा।
Trending Videos
2 of 5
मथुरा में बारिश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को हुई बारिश में भी शहर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया था। इसलिए नगर निगम ने पहले से ही इंतजाम कर लिए हैं। हालांकि अंडरपासों समेत जलभराव के कई संवेदनशील स्थानों पर इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
3 of 5
मथुरा में बारिश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगातार बारिश से जितनी राहत मिली, उससे कहीं अधिक आफत से भी शहरवासियों को जूझना पड़ रहा है। शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। मकानों और दुकानों में पानी घुस गया।
4 of 5
मथुरा में बारिश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जलभराव से किसी की बाइक बंद हो गई तो किसी की स्कूटी और कार में पानी जा घुसा। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों ने जलनिकासी के लिए जगह-जगह अतिरिक्त पंप सेट भी लगाए हैं, लेकिन जोरदार बारिश में सारे इंतजाम फेल हो रहे हैं।
5 of 5
मथुरा में बारिश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि इसके बाद भी कर्मचारी देर रात तक जलनिकासी के प्रयासों में लगे रहे।
Spread the love जब ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा हो और मन में भक्ति का संकल्प तो कोई भी बाधा रास्ते में आड़े नहीं आती। इसका उदाहरण मथुरा की तहसील महावन के गांव आंगई दाऊजी निवासी शिवभक्त दिव्यांग धीरेंद्र सिकरवार हैं। दोनों पैर न होने के बाद भी वह राजघाट से मथुरा तक कांवड़ लेकर […]
Spread the love संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से सतर्क हुए पुलिस प्रशासन ने हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय चौक जैसे इलाके में भी पुलिस चौकी का निर्माण शुरू कराया है। तेजी से इन पुलिस चौकी का निर्माण चल रहा है। जल्द ही यह दोनों पुलिस चौकियां संचालित होंगी। इससे एक […]
Spread the love उत्तर प्रदेश के 61 हजार से अधिक गांव और कस्बे आज भी बैंकिंग सुविधाओं से वंचित हैं। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सभी बैंकों को ऐसे केंद्रों की सूची भेजकर जल्द सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आरबीआई के अनुसार राज्य में कुल 62,404 […]