मुंबई में घर- टॉप-5% अमीरों को भी 109 साल लगेगा:  सालाना 30.2% बचाने पर गुरुग्राम मे 64 तो दिल्ली में 35 साल लग जाएंगे
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

मुंबई में घर- टॉप-5% अमीरों को भी 109 साल लगेगा: सालाना 30.2% बचाने पर गुरुग्राम मे 64 तो दिल्ली में 35 साल लग जाएंगे

Spread the love


मुंबई29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगर आप सालाना 11 लाख रुपए कमाते हैं और अपना ड्रीम हाउस लेने के लिए सालाना 30% पैसा बचाते हैं तो भी ये घर आपको नसीब नहीं होगी। क्योंकि इसमें 109 साल का समय लगेगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के टॉप 5% अमीर परिवार सालाना औसतन 10.7 लाख रुपए कमाते हैं। एक एवरेज साइज यानी 1,184 वर्ग फुट का घर खरीदने के लिए करीब 3.5 करोड़ रुपए खर्चने होंगे। जो सालाना सेविंग से 100 साल से ज्यादा का समय लेगा।

मार्च 2025 में प्रति वर्ग फुट की कीमत 29,911 रुपए थी। गुरुग्राम में ऐसा ही घर खरीदने के लिए 64 साल, भुवनेश्वर में 50-60 साल, बेंगलुरु में 36 साल और दिल्ली में 35 साल की बचत चाहिए।

सालाना 3 लाख से ज्यादा बचत फिर कैसे लगेंगे 109 साल

  • रिपोर्ट को तैयार करने के लिए देश के 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के टॉप 5% अमीरों को शामिल किया गया।
  • राजधानी क्षेत्र में नेशनल हाउसिंग बोर्ड की ओर से तय 3 हाउस साइज के बीच वाले यानी 1184 स्क्वायर फुट को लिया गया।
  • सेविंग का पता लगाने के लिए 2022-23 के GDP के मुकाबले सेविंग का डेटा लिया गया, जो इनकम का 30.2% है।
  • टॉप-5% परिवारों के एवरेज मंथली पर कैपिटा कंजप्शन यानी (MPCE) लिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में यह और कम है।
  • महाराष्ट्र के लिए अर्बन MPCE हर महीने 22,352 रुपए है, सालाना 10.7 लाख रुपए। सालाना बचत करीब 3.2 लाख रुपए।
  • नेशनल हाउसिंग बोर्ड की मार्च 2025 के डेटा के मुताबिक, 1184 स्क्वायर फुट की कीमत ₹29,911 प्रति स्क्वायर फुट के हिसाब से ₹3.5 करोड़ होगा।

————————-

SBI का होम लोन 0.25% सस्ता हुआ: अब 8% इंटरेस्ट पर मिलेगा कर्ज, यहां समझें EMI कितनी कम हो जाएगी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने लोन की ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है। इस कटौती के बाद SBI से सभी तरह के लोन लेना अब सस्ता हो गया है। अब SBI की होम लोन की ब्याज दर सालाना 8% से शुरू होंगी।

RBI ने हाल ही में रेपो रेट को 6.25% से घटाकर 6.00% किया है। जिसके बाद बैंकों ने भी FD और लोन की ब्याज दरों में कटौती शुरू कर दी है। इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक ने भी लोन की ब्याज दरों में कटौती की थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *