इंस्पायरिंग:  हर खेल आपके लिए नहीं बना है, आप तो उसे चुनें जहां अक्सर जीतते आए हैं – वॉरेन बफे
अअनुबंधित

इंस्पायरिंग: हर खेल आपके लिए नहीं बना है, आप तो उसे चुनें जहां अक्सर जीतते आए हैं – वॉरेन बफे

Spread the love


19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मशहूर निवेशक को रिटायरमेंट के बाद भी उनकी सक्रियता ने चर्चा में बनाए रखा है, उनके जीवन की खास बातें, उन्हीं की जुबानी… मेरी सुबह जल्दी होती है। सात बजने में कुछ मिनट होते हैं और मैं बिस्तर छोड़ देता हूं। आज इस उम्र में भी मैं काम पर ‘टैप डांस’ करते हुए जाता हूं। मुझे अपने काम से इतना प्यार है कि हर दिन उत्साह से भरा रहता है। जिंदगी में कई काम किए, लेकिन 90 साल की उम्र पार करने के बाद आज जितना खुश हूं, उतना कभी नहीं था। मेरे आसपास ऐसे लोग हैं, जो मुझे बेहतर बनाते हैं। मेरी टीम वर्षों से मेरे साथ है। हम सिर्फ साथ काम नहीं करते, एक-दूसरे को आगे बढ़ाते हैं। मेरी निवेश यात्रा बहुत छोटी उम्र से शुरू हुई। साल 1942 की बात है, जब मैं सिर्फ 11 साल का था। मैंने अपनी पूरी बचत (114.75 डॉलर) से पहली बार शेयर खरीदे। कोई बड़ा फैसला नहीं लग रहा था, लेकिन एक शुरुआत थी। उस समय लगता था कि शेयर मार्केट एक खेल है, जहां बस कीमतें ऊपर-नीचे होती हैं और आपको अंदाजा लगाना है कि आगे क्या होगा। मैं घंटों शेयर के चार्ट देखता, किताबें पढ़ता, तकनीकी बातें सीखता। शुरू के आठ साल मैं गलत दिशा में था। सिर्फ यह समझने की कोशिश कर रहा था कि शेयर कब ऊपर जाएंगे और कब नीचे।

अपनी सीमाएं जानिए, ताकत खुद पहचान लेंगे – जो काम आपको पसंद हो, वही चुनें और उसे पूरे दिल से करें। – अमीर बनने की सोच सबके पास है, आप केवल तरीका सीखें। – बाजार नहीं, अपने बिजनेस को समझना ही फर्क कायम करता है। – अपनी सीमाएं जानिए, ताकत अपने आप पहचान लेंगे।

फिर मैंने ‘द इंटेलिजेंट इंवेस्टर’ पढ़ी। मेरी सोच पूरी तरह बदल गई। मुझे समझ आया कि शेयर खरीदना सिर्फ कागज का टुकड़ा लेना नहीं है, आप एक बिजनेस के मालिक बन रहे हैं। उस दिन के बाद मैंने शेयर नहीं खरीदे, बिजनेस खरीदे। यह भी सीखा कि आपको यह जानने की जरूरत नहीं कि मार्केट कल क्या करेगा। आपको तो केवल यह समझना चाहिए कि बिजनेस क्या कर रहा है। अगर बिजनेस मजबूत है, तो समय के साथ उसका मूल्य जरूर बढ़ेगा। लोग सोचते हैं निवेश के लिए ज्यादा दिमाग चाहिए, ज्यादा आईक्यू चाहिए। ऐसा नहीं है। आपको जीनियस होने की जरूरत नहीं है। केवल सही सोच चाहिए। आज भी ज्यादातर लोग शेयर बाजार को गलत नजरिए से देखते हैं। वे सोचते हैं अगले हफ्ते ये शेयर बढ़ेगा या नहीं? लेकिन मैं अलग सोच रखता हूं। जब बाजार गिरता है, तो मैं खुश होता हूं क्योंकि अच्छे बिजनेस सस्ते में खरीदने का मौका मिलता है। जिंदगी में हर खेल आपके लिए नहीं बना है। मैंने अपना खेल चुना। आप अपनी ताकत पहचानें और उस दिशा में आगे बढ़ें। मैंने वो किया, जो मुझे पसंद था। खुद को ऐसे लोगों से घेरा, जो मुझे बेहतर बनाते हैं। धैर्य रखा। आपको सबसे तेज नहीं बनना है, सही दिशा में चलना है। (2018 में ड्यूक यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के बीच)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *