इन 5 तरह के फलों से हार्ट अटैक का कभी नहीं होगा डर, एक्सपर्ट से जानिए फायदे
धर्म आस्था

इन 5 तरह के फलों से हार्ट अटैक का कभी नहीं होगा डर, एक्सपर्ट से जानिए फायदे

Spread the love


खानपान का सीधा असर हमारी हेल्थ पर पड़ता है। खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते दिल से संबंधी बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। दिल की हेल्थ अच्छी बनाए रखने के लिए खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहे। डाइट क्वीन ऐप की संस्थापक, बैरिएट्रिक फिजिशियन और सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. किरण रुकडीकर ने दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ फलों को बहुत ही फायदेमंद बताया है।

न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. किरण रुकडीकर के अनुसार, दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए आपको फलों का सेवन करना चाहिए। कुछ प्रकार के फल हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में लाभकारी होते हैं। इससे आपका दिल स्वस्थ और मजबूत रहता है। इनके सेवन से हृदय रोग का खतरा कम होता है और कई बीमारियों से भी बचाव होता है।

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में एंथोसायनिन होता है। ये शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो हार्ट की हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए बहुत अच्छे हैं। ये अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार है।

सेब

सेब का सेवन करने से हार्ट की हेल्थ बहुत ही अच्छी होती है। सेब फाइबर का एक बड़ा स्रोत है। हृदय के लिए अच्छे अम्ल पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। सेब पाचन क्रिया नियमित रखता है। रोज एक सेब खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट की हेल्थ अच्छी होती है।

अनार

अनार एंटीऑक्सीडेंट का खजाना होता है। अनार हृदय स्वास्थ्य के लिए शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का एक स्रोत है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। हार्ट की क्षमता बढ़ जाती है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

एवोकाडो  

एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड वसा से भरा होता है। इसमें पोटैशियम और विटामिन के होता है। यह फोलेट का अच्छा स्रोत है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। एवोकाडो पाचन और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करता है।

संतरा

संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट करता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में असरदार होता है।

गर्मी में दिन की शुरुआत करें नारियल पानी से, बॉडी रहेगी हाइड्रेट, दिल और किडनी की हेल्थ में होगा सुधार। नारियल पानी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *