इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बरकरार: मार्च के मुकाबले घटी बिक्री, जानें अप्रैल में किस कार की रही ज्यादा डिमांड
होम

इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बरकरार: मार्च के मुकाबले घटी बिक्री, जानें अप्रैल में किस कार की रही ज्यादा डिमांड

Spread the love


: वाहन डाटा के अनुसार अप्रैल महीने में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री 2.39 लाख यूनिट रही, जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा माना जा रहा है। हालांकि यह आंकड़ा मार्च 2026 के रिकॉर्ड 2.82 लाख यूनिट से कम रहा, लेकिन ईवी बाजार के मजबूत बने रहने का दावा किया जा रहा है। इसमें दिलचस्प बात यह है कि अप्रैल की बिक्री अक्तूबर 2025 के त्योहारी सीजन के 2.37 लाख यूनिट आंकड़े से भी ज्यादा रही। इसमें टाटा मोटर्बास ने इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत रही, जबकि महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। विस्तार से समझें कि कौन सी गाड़ी कितनी बिकी…

Electric Vehicle Registration Data: सेगमेंट-वार कैसा रहा प्रदर्शन?

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (e-2W) सेगमेंट मजबूत माना जाता था, लेकिन अप्रैल में इस बार दो-पहिया वाहनों की मांग में गिरावट देखी गई। इसी के साथ कुल ईवी बाजार में e-2W की हिस्सेदारी और पेनिट्रेशन दोनों घट गए।

 


























आंकड़ा मार्च 2026 अप्रैल 2026
बिक्री 1.92 लाख यूनिट 1.49 लाख यूनिट
बाजार हिस्सेदारी 68% 62%
पेनिट्रेशन करीब 10% करीब 8%


 

 Electric Two-Wheeler Market Trend: इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की मांग में उछाल

अप्रैल महीने में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (e-3W) सेगमेंट ने मजबूती देखने को मिली। खासतौर पर लास्ट-माइल डिलीवरी और कमर्शियल ट्रांसपोर्ट सेक्टर में ईवी अपनाने की रफ्तार बढ़ती नजर आई है।

 
















आंकड़ा मार्च 2026 अप्रैल 2026
बिक्री 63,550 यूनिट 64,550 यूनिट

इलेक्ट्रिक कारों की पकड़ मजबूत

इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (e-PV) सेगमेंट अप्रैल में लगभग स्थिर रहा। हालांकि बिक्री में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन कुल बाजार में इसकी पेनिट्रेशन बढ़ गई, जो ईवी कारों की मजबूत मांग को दर्शाती है।

 





















आंकड़ा मार्च 2026 अप्रैल 2026
बिक्री 23,796 यूनिट 23,227 यूनिट
पेनिट्रेशन 5.3% 5.8%

कौन सी गाड़ी की सबसे ज्यादा रही मांग?

टाटा मोटर्स का रहा दबदबा

Evolution

टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2026 में भी ईवी कार बाजार में अपना दबदबा कायम रखा। यह कंपनी लगातार भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज कर रही है। हालांकि मार्च 2026 के मुकाबले अप्रैल 2026 की बिक्री में हल्की गिरावट रही, लेकिन इसके बावजूद यह शीर्ष स्थान पर ही रही। मार्च में टाटा मोटर्स की 8,659 यूनिट बिकी थी, जबकि अप्रैल में 8,501 यूनिट्स के साथ इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में नंबर 1 पर बरकरार रही।

महिंद्रा और MG

XUV 7XO

ईवी बाजार में दूसरे स्थान के लिए महिंद्रा और एमजीमोटर्स के बीच कड़ी टक्कर रही। महिंद्रा (5,174 यूनिट) ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया, जबकि JSW MG Motor बेहद कम अंतर से (4,978 यूनिट) तीसरे स्थान पर रही।

ZS EV Foreground

VinFast की तेज ग्रोथ

VF 7

वियतनाम की ईवी कंपनी विनफास्ट भारतीय बाजार में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। अप्रैल में कंपनी की बिक्री में उछाल देखने को मिला। रजिस्ट्रेशन की बात करें तो यह मार्च के 739 से बढ़कर अप्रैल में 1,231 यूनिट हो गए।

क्या दर्शाते हैं आंकड़े?

इन आंकड़ो को देखते हुए कहा जा रहा है कि जहां इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की बिक्री में गिरावट आई, वहीं इलेक्ट्रिक कार और थ्री-व्हीलर सेगमेंट ने बाजार को मजबूत बनाए रखा। इसी के साथ अब विनफास्ट जैसी विदेशी कंपनियाें की ग्रोथ भी भारत के ईवी बाजार के लिए एक बड़ा अवसर बन सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *