उत्तराखंड में बर्फबारी और राजस्थान में बारिश का अलर्ट:  बिहार के 9 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे; छत्तीसगढ़ में सर्दी से शख्स की मौत
टिपण्णी

उत्तराखंड में बर्फबारी और राजस्थान में बारिश का अलर्ट: बिहार के 9 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे; छत्तीसगढ़ में सर्दी से शख्स की मौत

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh Old Wave Alert | Uttarakhand Himachal Snowfall Rainfall

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहाड़ी राज्यों में बर्फ पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में शनिवार को बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हो सकती है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में पाला गिरा है, जिससे सुबह-शाम सर्दी बढ़ गई है।

इधर राजस्थान में सर्दी के बीच पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। कमजोर सिस्टम के कारण ​बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में बारिश की संभावना है। प्रदेश में सबसे ठंडी जगह हिल स्टेशन माउंट आबू रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पहुंच गया।

बिहार के 9 शहरों का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में किशनगंज सबसे ठंडा जिला रहा। सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है। मधुबनी, सुपौल, छपरा और सीतामढ़ी में जीरो विजिबिलिटी रही।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में खुले में सोए एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में अगले दो दिनों शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

देशभर में मौसम की 2 तस्वीरें…

छत्तीसगढ़: सरगुजा संभाग में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है।

छत्तीसगढ़: सरगुजा संभाग में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है।

बिहार: मुंगेर में सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग।

बिहार: मुंगेर में सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *