उन्नाव हादसा: डंपर पलटा तो ‘कब्र’ बन गई बोलेरो, सिसकने की मोहलत तक न मिली, बदहवास नरेंद्र बोले- सब खत्म हो गया
होम

उन्नाव हादसा: डंपर पलटा तो ‘कब्र’ बन गई बोलेरो, सिसकने की मोहलत तक न मिली, बदहवास नरेंद्र बोले- सब खत्म हो गया

Spread the love


उन्नाव जिले के सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर कीरतपुर गांव के पास खरही पुल के अंधे मोड़ के पास बोलेरो पर डंपर पलटने से हुई छह मौतों में चार एक ही परिवार के हैं। चार शव के साथ बेटे-बहू और पौत्र की हालत गंभीर देख पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे घर के मुखिया बदहवास नजर आए। बोले-परिवार ही खत्म हो गया। ईश्वर बेटे-बहू और पौत्र को सुरक्षित रखे।



खरहीपुल के पास हुए हादसे में पठई गांव के नरेंद्र सिंह की पत्नी गीता, बेटी सुनीता, भाभी बिटान और भतीजी ज्योति की मौत हो गई। बेटा सूरज गंभीर है। बहू मानसी उर्फ गौरी के साथ पौत्र शुभ और भतीजी ज्योति के बेटे आनंद का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे नरेंद्र शव देखकर बदहवास हो गए। बोले सब खत्म हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *