टिपण्णी

एमएसएमई-स्टार्टअप के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी एक जगह: मंत्री सिरसा बोले- लाइसेंस से बाजार तक हर कदम पर उद्यमियों को सहयोग देगी सरकार – New Delhi News

Spread the love



कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा।

दिल्ली सरकार मजबूत और सक्षम औद्योगिक इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। इसी विजन के तहत उद्योग विभाग ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में उद्यम संवाद 2026 का आयोजन किया।

.

इसमें एमएसएमई, स्टार्टअप, उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, उद्योग संघों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सरकारी सहायता, विकास, नवाचार और कारोबार विस्तार के अवसरों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम का उद्घाटन उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया। इस दौरान उद्योग विभाग, डीएसआईआईडीसी और केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा उद्यमी, स्वयं सहायता समूहों और उद्योग संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मंत्री ने एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स के लिए योजनाओं का संकलन पुस्तिका का विमोचन किया। इसमें केंद्र और दिल्ली सरकार की 50 से अधिक योजनाओं की जानकारी एक जगह दी गई है। इसका उद्देश्य उद्यमियों को वित्तीय सहायता, क्षमता निर्माण, तकनीक, बाजार तक पहुंच और कारोबार विस्तार से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

सिरसा ने कहा कि सरकार ऐसा इकोसिस्टम तैयार करना चाहती है, जिसमें उद्यमी को केवल यह तय करना हो कि वह क्या करना चाहता है और सरकार हर चरण में उसका सहयोग करे। लाइसेंस और पंजीकरण से लेकर बाजार, खरीदारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की पहचान तक उद्यमियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार महिला उद्यमियों, खासकर घर से कारोबार संचालित करने वाली महिलाओं के लिए समर्पित सहायता तंत्र विकसित करने की दिशा में भी काम कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *