ऑपरेशन सिंदूर-24 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने तबाह:  यहीं कसाब-हेडली ने ट्रेनिंग ली; कर्नल सोफिया, विंग कमांडर व्योमिका और विदेश सचिव का पूरा बयान पढ़ें
टिपण्णी

ऑपरेशन सिंदूर-24 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने तबाह: यहीं कसाब-हेडली ने ट्रेनिंग ली; कर्नल सोफिया, विंग कमांडर व्योमिका और विदेश सचिव का पूरा बयान पढ़ें

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Indian Army Operation Sindoor LIVE Update; PM Narendra Modi | Pakistan Kashmir

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भारत के सैन्य ऑपरेशन की जानकारी दी। - Dainik Bhaskar

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भारत के सैन्य ऑपरेशन की जानकारी दी।

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के करीब 9 घंटे बाद सरकार, सेना और एयरफोर्स के अफसरों ने घटना की जानकारी दी। बुधवार सुबह 10:30 बजे मीडिया ब्रीफिंग से पहले एयर स्ट्राइक का 2 मिनट का वीडियो प्ले किया गया। इसमें बताया गया कि मंगलवार रात 1:04 बजे से 1:28 बजे के बीच 24 मिनट में 9 टारगेट तबाह किए गए।

देश के इतिहास में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा- पहलगाम हमला कायरतापूर्ण था। इसमें परिवार के सामने लोगों की हत्या की गई, उनके सिर में गोली मारी गई। बचे हुए लोगों से कहा गया कि वे इस हमले का संदेश पहुंचाएं। पिछले साल सवा 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक कश्मीर आए थे। हमले का मकसद था कि कश्मीर के विकास और प्रगति को नुकसान पहुंचाकर पिछड़ा बनाए रखा जाए।

हमले का यह तरीका जम्मू-कश्मीर और देश में सांप्रदायिक दंगे फैलाने की कोशिश था। एक समूह ने खुद को TRF कहते हुए हमले की जिम्मेदारी ली। इसे UN ने प्रतिबंधित किया है और यह लश्कर से जुड़ा है।

पाकिस्तान स्थित समूहों के लिए कवर के तौर पर TRF का इस्तेमाल किया गया। पहलगाम हमले की जांच से पाकिस्तान के साथ आतंकवादियों के संपर्क उजागर हुए हैं। TRF के दावे और लश्कर के सोशल मीडिया पोस्ट इसे साबित करते हैं।

पहलगाम के हमलावरों की पहचान भी हुई है और भारत में सीमापार से आतंकवाद फैलाने के पाकिस्तान का प्लान उजागर हुआ है। पाकिस्तान आतंकवादियों की शरण स्थली के रूप में पहचान बना चुका है। आतंकवाद के इस निंदनीय कार्य के अपराधियों को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता UN ने भी जताई थी।

पहलगाम में 22 अप्रैल के हमले के अपराधियों और इसकी प्लानिंग करने वालों को न्याय के कठघरे में लाना जरूरी था। वे इनकार करने और आरोप लगाने में ही लिप्त रहे हैं। भारत सरकार ने पाकिस्तान से संबंधों को लेकर कुछ कदम भी उठाए हैं।

पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों के बारे में हमें सूचना मिली थी कि वे और हमले कर सकते हैं। इन्हें रोकना जरूरी था। हमने इन्हें रोकने के अधिकार का इस्तेमाल किया है। यह कार्रवाई नपी-तुली और जिम्मेदारीपूर्ण है। हमारा एक्शन आतंकवाद के इन्फ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने और आतंकियों को अक्षम बनाने पर केंद्रित है।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा- मंगलवार-बुधवार की रात 1.05 से 1.30 बजे के बीच ऑपरेशन हुआ। पहलगाम में निर्दयता से जिन निर्दोष पर्यटकों को मारा गया, उसके लिए यह ऑपरेशन किया गया। पाकिस्तान में 3 दशकों से आतंकवादियों का निर्माण हो रहा है। हमले के बाद भी यह सामने आया है।

हमने पाकिस्तान और PoK में 9 टारगेट चुने थे और स्ट्राइक में इन्हें तबाह कर दिया गया। इन जगहों पर लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स को टारगेट किया गया।

हमने विश्वसनीय सूचनाओं और इंटेलिजेंस के आधार पर इन लक्ष्यों को चुना। ऑपरेशन के दौरान हमने यह निश्चित किया कि बेगुनाह लोगों और सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान न पहुंचे।

PoK में सबसे पहले टारगेट सवाई नाला मुजफ्फराबाद में था, यह लश्कर का ट्रेनिंग सेंटर था। सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम हमले के आतंकियों ने यहीं ट्रेनिंग ली। मुजफ्फराबाद के ही सैयदना बिलाल कैंप में आतंकियों को हथियार, विस्फोटक और जंगल सर्वाइवल की ट्रेनिंग दी जाती थी।

गुरपुर के कोटली में लश्कर का कैंप था, यहां पुंछ में 2023 में श्रद्धालुओं पर हुए हमले के आतंकी ट्रेंड हुए थे।

पाकिस्तान में हमारा पहला टारगेट सियालकोट का सरजल कैंप था। मार्च 2025 में पुलिस जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को यहीं ट्रेन किया गया था।

सियालकोट के महमूना जाया कैंप में हिजबुल का बहुत बड़ा कैंप था। यह कठुआ में आतंकवाद का नियंत्रण केंद्र था। पठानकोट हमला यहीं प्लान किया गया।

मरकज तैयबा मुरीदके में टेररिस्ट कैंप है। अजमल कसाब और डेविड कोलमैन हेडली यहीं ट्रेन हुए थे।

मरकज सुभानअल्लाह भावलपुर जैश का हेडक्वार्टर था। यहां आतंकवादियों का रिक्रूटमेंट होता था, उन्हें ट्रेनिंग दी जाती थी। जैश के बड़े अफसर यहां आते थे।

किसी तरह की नागरिक क्षति की रिपोर्ट नहीं है, हमने रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया है।

सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीरें दिखाईं…

सेना के ऑपरेशन के जो फुटेज जारी किए गए, उनके मुताबिक मंगलवार रात 1:04 बजे से 1:28 बजे तक 24 मिनट में आतंकियों के कुल 9 टारगेट तबाह किए। हालांकि कर्नल सोफिया कुरैशी ने अपने बयान में ऑपरेशन का समय रात 1.05 से 1.30 बजे के बीच बताया। सभी टारगेट्स पर आतंकियों के शेल्टर, ट्रेनिंग सेंटर और लॉन्च पैड बने हुए थे।

तबाह किए गए आतंकी ठिकानों की सूची

न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके समेत कुल 7 शहरों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई। इनमें जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिजबुल मुजाहिदीन के 2 ठिकाने शामिल हैं।

मैप में देखिए आतंकी ठिकानों की लोकेशन

प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक-एक अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

05:26 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सवाई नाला मुजफ्फराबाद में लश्कर का ट्रेनिंग सेंटर था

दोनों महिला अफसरों ने कहा- पीओके में सबसे पहले सवाई नाला मुजफ्फराबाद में लश्कर का ट्रेनिंग सेंटर था। सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम हमले के आतंकियों ने यहीं ट्रेनिंग ली। सैयदना बिलाल कैंप मुजफ्फराबाद में हथियार, विस्फोटक और जंगल सर्वाइवल की ट्रेनिंग दी जाती थी। कोटली गुरपुर कैंप लश्कर का है। पुंछ में 2023 में श्रद्धालुओं पर हुए हमले के आतंकी यहीं ट्रेंड हुए थे। बरनाला कैंप भिम्बर में हथियार हैंडलिंग, अब्बास कैंप कोटली यह एलओसी से 13 किमी दूर है। फिदायीन तैयार होते हैं।

05:22 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कर्नल कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका बोलीं- लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह- रात एक बजकर पांच मिनट और एक बजकर 30 मिनट के बीच ऑपरेशन हुआ। पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के लिए ऑपरेशन हुआ। पाकिस्तान में 3 दशकों से आतंकवादियों का निर्माण हो रहा है। पाकिस्तान और पीओके में 9 टारगेट पहचाने गए थे और इन्हें हमने तबाह कर दिया। लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए।

05:14 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

विदेश सचिव बोले- अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाना जरूरी था

मिस्री बोले- पहलगाम में हुए हमले से आक्रोश है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के संबंधों को लेकर कुछ कदम उठाए। यह जरूरी है कि 22 अप्रैल के हमले के अपराधियों और योजनाकारों को न्याय के कठघरे में लाना जरूरी था। वो इनकार करने और आरोप लगाने में ही लिप्त रहे हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों के बारे में हमें सूचना मिली कि और हमले कर सकते हैं। इन्हें रोकना जरूरी था।

इन्हें रोकने के अधिकार का हमने इस्तेमाल किया है। यह कार्रवाई नपी-तुली और जिम्मेदारीपूर्ण है। आतंकवाद के इन्फ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने और आतंकियों को अक्षम बनाने पर केंद्रित है। आतंकवाद के इस निंदनीय कार्य के आपराधियों को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता यूएन ने भी कही थी।

05:13 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

विदेश सचिव मिसरी बोले- हमनें अपने अधिकार का उपयोग किया

विदेश सचिव मिसरी बोले- आप सभी जानते हैं कि 22 अप्रैल 2025 को लश्कर से संबंधित पाकिस्तानी और पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों ने पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर हमला किया। 25 नागरिकों और एक नेपाली नागरिक को मार डाला है। 26/11 के बाद यह सबसे बड़ी घटना है।

पहलगाम कायरतापूर्ण हमला था, इसमें परिवार के सामने लोगों की हत्या की जाए। लोगों से कहा गया कि वे इस हमले का संदेश पहुंचाएं। ये हमला जम्मू-कश्मीर की अच्छी स्थिति को प्रभावित करने के लिए किया गया था। पिछले साल सवा दो करोड़ से ज्यादा पर्यटक कश्मीर आए थे। हमले का मकसद विकास और प्रगति को नुकसान पहुंचाकर पिछड़ा बनाए रखा जाए।

हमले का यह तरीका जम्मू-कश्मीर और देश में सांप्रदायिक दंगे फैलाने से प्रेरित था। एक समूह ने खुद को TRF कहते हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इसे यूएन ने प्रतिबंधित किया है और यह लश्कर से जुड़ा हुआ है।

पाकिस्तान स्थित समूहों के लिए कवर के तौर पर TRF का इस्तेमाल किया गया। लश्कर जैसे संगठन TRF जैसे संगठन को इस्तेमाल कर रहे हैं। पहलगाम हमले की जांच से पाकिस्तान के साथ आतंकवादियों के संपर्क उजागर हुए हैं।

TRF के दावे और लश्कर से सोशल मीडिया पोस्ट इसे साबित करती है। हमलावरों की पहचान भी हुई है। इस हमले की रूपरेखा भारत में सीमापार आतंकवाद फैलाने के पाकिस्तान के प्लान की योजना साबित हुई है। पाकिस्तान आतंकवादियों के शरण स्थल के रूप में पहचान बना चुका है।

05:06 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

एयर स्ट्राइक का वीडियो प्ले किया

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले एयर स्ट्राइक का वीडियो प्ले किया। 10.34 पर वीडियो शुरू हुआ, 10.36 पर खत्म हुआ। कुल 2 मिनट चला।

04:58 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

इस्लामाबाद में सभी स्कूल-कॉलेज बंद

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सभी सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, पाकिस्तानी सरकार ने कहा है कि सभी निर्धारित परीक्षाएं अपने तय समय पर होंगी। इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इसके अलावा पाकिस्तान नेना LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर लगातार फायरिंग कर रही है। फायरिंग में जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में 6 नागरिकों की मौत हो गई है और 34 घायल हैं। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

इसके चलते पंजाब बॉर्डर पर BSF अलर्ट पर है और पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया का जवाब देने के लिए तैयार है।

04:57 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान का एयर स्पेस बंद, कोई फ्लाइट नहीं उड़ रही

भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालत को देखते हुए पाकिस्तान एयर स्पेस में एक भी फ्लाइट नहीं उड़ रही है। वहीं, भारत ने बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राज्यों में उड़ानें रद्द कर दी हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं।

भारत ने 7 राज्यों के 11 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। श्रीनगर, जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर में उड़ानें रोकी गई हैं। यह एयरपोर्ट्स पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए हैं।

एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। सरकार महत्वपूर्ण संस्थानों, इमारतों और संवेदनशील इलाकों के लिए कुछ और कदम भी उठा सकती है। कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है।

04:57 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

अब जानिए 9 सेंटर्स में कौन से आतंकी ट्रेनिंग ले रहे थे

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *