टिपण्णी

कनॉट प्लेस में 6-7 नवंबर को मनेगी ‘दिल्ली की दिवाली’: ड्रोन शो में दिखेगी रामकथा; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी उद्घाटन – New Delhi News

Spread the love




दिल्ली सरकार 6 और 7 नवंबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘दिल्ली की दिवाली’ उत्सव आयोजित करेगी। पर्यटन विभाग के इस दो दिवसीय आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 6 नवंबर को शाम 6 बजे करेंगी। दोनों दिन शाम 6 से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य आकर्षण ड्रोन शो होगा, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को आसमान में प्रदर्शित किया जाएगा। कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को 9, शामनाथ मार्ग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आयोजन का उद्देश्य राजधानी में उत्सवी माहौल बनाना और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दिनों कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में धरने-प्रदर्शनों के जरिए नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश हुई। ऐसे में बाजारों की रौनक बढ़ाने और लोगों को उत्सव से जोड़ने के लिए सेंट्रल पार्क को चुना गया है। उत्सव के दौरान गणेश-लक्ष्मी महाआरती, दीपोत्सव और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 7 नवंबर को भजन क्लबिंग का आयोजन होगा, जिसमें पारंपरिक भक्ति संगीत को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। रंगोली प्रतियोगिता में मिलेंगे 5.71 लाख रुपए के पुरस्कार
पुरस्कार राशि
गोल्डन दीया (1) ₹71,000
सिल्वर दीया (2) ₹41,000 प्रत्येक
ब्रॉन्ज दीया (3) ₹21,000 प्रत्येक
विशेष पुरस्कार (25) ₹11,000 प्रत्येक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *