- Hindi News
- National
- Republic Day Parade 2026 LIVE Video Update; PM Narendra Modi Droupadi Murmu | Delhi Rajpath Gantantra Diwas Photos
नई दिल्ली23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
समारोह में पहली बार दो मुख्य अतिथि, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल हुए। 90 मिनट की परेड में अलग-अलग राज्यों और मंत्रालयों की 30 झांकियां दिखाई गईं।
परेड में तीनों सेनाओं ने अपनी ताकत दिखाई। एयरफोर्स के राफेल, जगुआर, मिग 29, सुखोई समेत 29 एयरक्रॉफ्ट शामिल हुए। इन्होंने सिंदूर, वज्रांग, अर्जन और प्रहार फॉर्मेशन बनाए।
सेनाओं ने मिसाइलें, बैटल एयरक्राफ्ट, नई बटालियन और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल घातक वेपन सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। इनमें ब्रह्मोस और आकाश वेपन सिस्टम, रॉकेट लॉन्चर सूर्यास्त्र, मेन बैटल टैंक अर्जुन और स्वदेशी मिलिट्री प्लेटफार्मों और हार्डवेयर की सीरीज शामिल थीं।
पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।
90 मिनट की परेड तस्वीरों में देखिए…

राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू सुबह 10:30 बजे बग्घी में राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुईं। मुख्य अतिथि एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी साथ थे।

राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू अपने काफिले के साथ कर्तव्य पथ पर पहुंचीं। यहां उनका स्वागत पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति ने किया।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया।

पीएम मोदी ने मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत किया।

पीएम मोदी ने मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा का स्वागत किया।

ध्वज फॉर्मेशन में 129 हेलिकॉप्टर यूनिट के 4 Mi-17 1V हेलिकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए पुष्पवर्षा की।
एयरक्राफ्ट ने सिंदूर, वज्रांग, अर्जन फॉर्मेशन बनाए

वज्रांग फॉर्मेशन में 6 राफेल एयरक्राफ्ट ने हिस्सा लिया। इन्होंने अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी।

IAF के दो राफेल, दो सुखोई, दो मिग-29 और एक जगुआर फाइटर एयरक्राफ्ट ने सिंदूर फॉर्मेशन बनाया।

अर्जन फॉर्मेशन में एक C-130 विमान लीड में और दो C-295 विमान ‘विक्ट्री’ फॉर्मेशन में एक साथ उड़ रहे थे।
फ्लाई पास्ट में सुखोई, C295 समेत 29 एयरक्राफ्ट ने वरुण, अर्जन, सिंदूर फॉर्मेशन बनाए। इन विमानों ने चंडीगढ़ से उड़ान भरी। वज्रांग फॉर्मेशन में 6 राफेल नजर आए। अर्जन फॉर्मेशन C295 एयरक्राफ्ट के जरिए बनाया गया।
IAF के दो राफेल, दो सुखोई, दो मिग-29 और एक जगुआर फाइटर एयरक्राफ्ट ने सिंदूर फॉर्मेशन बनाया। यह डिजाइन सिर्फ एयरोडायनामिक्स नहीं बल्कि भावना, परंपरा और संदेश को ध्यान में रखकर तय की गई। सिंदूर फॉर्मेशन आसमान में तिलक की तरह नजर आया।
परेड में राज्यों की 30 झाकियां, 2,500 कलाकार शामिल
देश में अलग-अलग राज्यों और मंत्रालयों की 30 से ज्यादा झाकियां शामिल हुईं। इनमें 2,500 कलाकार शामिल हुए।

असम की झांकी से शुरुआत हुई। इसमें धुबरी जिले के आशारिकांडी गांव के प्रसिद्ध मिट्टी के कलाकारों को सम्मान दिया गया।

उत्तर प्रदेश की झांकी में बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक यूपी की प्रगति दिखाई गई।
77वें गणतंत्र दिवस की थीम- वंदे मातरम
इस बार 77वें गणतंत्र दिवस की थीम वंदे मातरम थी। वजह-राष्ट्रगान वंदे मातरम को 150 साल पूरे हुए थे।

संस्कृति मंत्रालय ने ‘वंदे मातरम’ थीम पर झांकी पेश की।

गणतंत्र दिवस परेड खत्म होने के बाद पीएम मोदी कुछ देर पैदल चले और लोगों का अभिवादन किया।
वॉर मेमोरियल पर पीएम की श्रद्धांजलि की 2 तस्वीरें…

पीएम मोदी सोमवार सुबह सबसे पहले नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। शहीदों को सैल्यूट किया और दो मिनट का मौन रखा।

पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल की डिजिटल साइन बुक में नोट लिखा। यहां वे 10 मिनट रहे।
गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस पर 21 तोपों की सलामी का वीडियो
08:26 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
परेड देखने राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे भी पहुंचे

शिवराज सिंह के पीछे तीसरी पंक्ति में बैठे राहुल गांधी। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे।
06:56 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों के पास पहुंचे

परेड खत्म होने के बाद पीएम मोदी गैलरी में बैठे लोगों से मिलने के लिए पहुंचे। इस बीच लोग मोदी-मोदी कहते दिखाई दिए।
इसके बाद वे गाड़ी में बैठकर लोगों का अभिवादन करते हुए कर्तव्य पथ से रवाना हो गए।
06:50 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
परेड खत्म, दोनों मुख्य अतिथि राष्ट्रपति के साथ रवाना हुए
गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन समारोह के खत्म होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बग्घी में बैठकर राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गए।
06:21 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
NDRF की झांकी में भुज भूकंप के 25 साल को दिखाया
गृह मंत्रालय की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और एनडीआरएफ की झांकी में भुज भूकंप के 25 साल को दिखाया गया।
05:54 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
MY भारत NSS मार्चिंग ग्रुप का नेतृत्व जयपुर की चारू सिंह ने किया
जम्मू कश्मीर और लद्दाख डायरेक्टोरेट के SD बॉयज कंटींजेंट के कमांडर सीनियर अंडर ऑफिसर तौहीद अल्ताफ ने 148 बॉयज कैडेट के दल का नेतृत्व किया। उनके बाद 200 वॉलेंटियर्स के MY भारत NSS मार्चिंग ग्रुप का नेतृत्व जयपुर, राजस्थान की चारू सिंह ने किया।
इसके बाद एक-एक करके 30 झांकियां निकाली गईं। इनमें 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की और 13 मंत्रालयों/विभागों/सेवाओं की झांकियां थीं। ये ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ की व्यापक थीम पर आधारित रहीं।
05:52 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
148 गर्ल्स कैडेट वाले NCC दल का मार्च, मानसी विश्वकर्मा ने लीड किया
उत्तराखंड डायरेक्टोरेट सीनियर विंग गर्ल्स की कमांडर सीनियर अंडर ऑफिसर मानसी विश्वकर्मा ने 148 गर्ल्स कैडेट वाले NCC दल का नेतृत्व किया।
05:51 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दल और दिल्ली पुलिस दल ने मार्च किया
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दल का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर करण सिंह ने किया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दल, का नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला और असिस्टेंट कमांडेंट सुरभि रवि ने किया। इसके बाद बैंड मास्टर-एएसआई देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस दल और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस अनंत धनराज सिंह के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस दल ने मार्च किया। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का ऊंट दल डिप्टी कमांडेंट महेंद्र पाल सिंह राठौर की कमान में मार्च पास्ट करता निकला।
05:50 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल हुआ यूरोपीय संघ का दस्ता
कर्तव्य पथ पर यूरोपीय संघ का दस्ता भी परेड में शामिल हुआ। यूरोपीय संघ का सैन्य प्रतिनिधित्व ईयू मिलिट्री स्टाफ के डायरेक्टर जनरल की ओर से कर्नल फ्रेडरिक साइमोन स्प्रुइट ने किया, जो एक जिप्सी में सवार थे।
05:46 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
महिला भारतीय तटरक्षक दल का नेतृत्व निशी शर्मा ने किया
महिला भारतीय तटरक्षक (ICG) दल का नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट निशी शर्मा ने किया। उनके साथ असिस्टेंट कमांडेंट अपूर्वा गौतम होरे, असिस्टेंट कमांडेंट लक्षिता और असिस्टेंट कमांडेंट हार्दिक ने किया।
05:44 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
तीनों सेनाओं की वेटरन्स झांकी, युद्ध से लेकर राष्ट्र-निर्माण तक की यात्रा दिखाई
तीनों सेनाओं की वेटरन्स झांकी, जिसका थीम ‘संग्राम से राष्ट्रनिर्माण तक’ है, युद्ध से लेकर राष्ट्र-निर्माण तक दिग्गजों की यात्रा को दिखाया गया। सामने का हिस्सा संग्राम का प्रतीक था। उसमें एक 3D गोलाकार दीवार थी। इसमें वॉर मशीनों को दिखायाा गया, जिन्होंने संघर्ष में भारत के निर्णायक क्षणों को आकार दिया। दीवार के ऊपर प्रतीकात्मक अमर जवान ज्योति थी। जो उन शहीद नायकों को श्रद्धांजलि थी। ट्रेलर वाला हिस्सा, जो राष्ट्रनिर्माण का प्रतिनिधित्व करता है, राष्ट्र-निर्माण की दिशा में दिग्गजों की निरंतर सेवा को उजागर करता दिखा।
05:42 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
राफेल, मिग-29, Su-30 और एक जगुआर का सिंदूर फॉर्मेशन
भारतीय वायु सेना के चार अधिकारी (एक ग्रुप कमांडर और तीन सुपरन्यूमरेरी अधिकारी) और 144 एयरमैन शामिल रहे। दल कमांडर स्क्वाड्रन लीडर जगदीश कुमार और स्क्वाड्रन लीडर निकिता चौधरी, फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रखर चंद्राकर और फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिनेश सुपरन्यूमरेरी अधिकारी रहे। मार्चिंग दस्ते के साथ तालमेल बिठाते हुए, ‘स्पीयरहेड’ फॉर्मेशन में 02 राफेल, 02 मिग-29, 02 Su-30 और 01 जगुआर का एक रोमांचक फ्लाई-पास्ट हुआ, जो सिंदूर फॉर्मेशन का प्रतीक था।
72 सदस्यों के एक दल ने, जिसमें विशेष रूप से अग्निवीर महिला संगीतकार शामिल थीं, उन्होंने साउंड बैरियर धुन बजाई। 57 अग्निवीर पुरुष और 9 महिला अग्निवीर (पहली बार शामिल) और तीन ड्रम मेजर थे, जिनका नेतृत्व सार्जेंट चार्ल्स एंथोनी डेनियल कर रहे थे।
05:41 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
परेड में सिला हुआ जहाज,विमानवाहक पोत INS विक्रांत भी दिखा
झांकी में 5वीं शताब्दी का एक सिला हुआ जहाज दिखाया गया, जिसे अब INSV कौंडिन्य नाम दिया गया है। मराठा नौसेना के गुरब-श्रेणी के जहाज और फ्रंटलाइन स्वदेशी प्लेटफॉर्म जिसमें विमानवाहक पोत INS विक्रांत, प्रोजेक्ट 17A नीलगिरी-कैटेगरी के स्टील्थ फ्रिगेट INS हिमगिरी और INS उदयगिरी, एक कलवरी-कैटेगरी की पनडुब्बी, और GSAT-7R (प्रोजेक्ट रोहिणी) कम्युनिकेशन सैटेलाइट का प्रदर्शन किया गया।
05:39 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारतीय नौसेना दल में 144 युवाकर्मियों का मार्च
भारतीय नौसेना दल में 144 युवा कर्मियों ने मार्च किया। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट करण नाग्याल दल कमांडर ने किया। लेफ्टिनेंट पवन कुमार गांधी, लेफ्टिनेंट प्रीति कुमारी और लेफ्टिनेंट वरुण ड्रेवरिया प्लाटून कमांडर के रूप में साथ रहे।
05:31 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट और जॉइंट मिलिट्री बैंड परेड का हिस्सा
कर्तव्य पथ पर मार्च करने वालों में मिक्स्ड स्काउट्स दल, राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी, 4 भैरव बटालियन, सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट और जॉइंट मिलिट्री बैंड शामिल हुए।
05:30 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
एनिमल कंटिंजेंट भी शामिल, बैक्ट्रियन ऊंट, जांस्कर टट्टू, चील शामिल
परेड में भारतीय रक्षा बलों के हिम योद्धा आए। यह एनिमल कंटिंजेंट है। इसमें सैनिक बैक्ट्रियन ऊंट, जांस्कर टट्टू, चील (रैप्टर) शामिल थे। इनके अलावा भारतीय नस्ल के कुत्ते (मुधोल हाउंड, रामपुर हाउंड, चिप्पीपराई, कोम्बई, और राजापलायम) बुलेट-प्रूफ जैकेट, कैमरे, GPS, रेडियो और एडवांस्ड सर्विलांस सिस्टम से लैस होकर परेड करते दिखे। ग्लेशियर ऑल टैरेन व्हीकल भी हिम योद्धाओं की टुकड़ी का हिस्सा रहा।
05:27 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल इंटीग्रेटेड ऑपरेशनल सेंटर की झांकी निकली
ऑपरेशन सिंदूर के वक्त इस्तेमाल किए गए गए इंटीग्रेटेड ऑपरेशनल सेंटर की झांकी निकाली गई। यह ऑपरेशन सिंदूर के संचालन को संक्षेप में दिखाता है।
05:26 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
धनुष गन सिस्टम और अमोघ एडवांस्ड टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम का प्रदर्शन
शक्तिबान और दिव्यास्त्र, खास हाई मोबिलिटी व्हीकल्स (HMV 6×6) और इसके बाद धनुष गन सिस्टम और अमोघ एडवांस्ड टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) आए। लॉन्ग-रेंज सटीकता और ज़बरदस्त मारक क्षमता का एक शक्तिशाली कॉम्बिनेशन स्वदेशी सूर्यास्त्र यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के साथ सुपरसोनिक ब्रह्मोस वेपन सिस्टम ने परेड रूट पर दिखाए गए। आकाश वेपन सिस्टम और अभ्रा मीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (MRSAM) सिस्टम – जो भारत की वायु रक्षा के दो मजबूत स्तंभ हैं। ये भी सलामी मंच के सामने से गुजरे।
इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर द्वारा भारतीय सेना की फॉरवर्ड एरिया में ऑपरेशनल क्षमताओं को बढ़ाने के लिए विकसित ड्रोन शक्ति लॉरी ने परेड की।
05:23 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
T-90 भीष्म और मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन का प्रदर्शन
T-90 भीष्म और मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन सलामी मंच के सामने से गुजरे। इनके साथ अपाचे AH-64E और प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ने प्रदर्शन किया।
05:22 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
टोही दल में 61 कैवलरी शामिल हुई
टोही दल में बैटल एरे वर्दी में 61 कैवलरी शामिल हुई।। इसके बाद हाई मोबिलिटी रिकोनिसेंस व्हीकल, भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया बख्तरबंद लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल प्रदर्शित किया गया।
05:18 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
हेलिकॉप्टर ध्रुव के जरिए प्रहार फॉर्मेशन किया गया
हेलिकॉप्टर ध्रुव के जरिए प्रहार फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया गया। इसे कर्नल विजय प्रताप ने लीड किया।
05:16 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
यूरोपीय संघ (EU) दल में 3 जिप्सियों पर 4 ध्वजवाहक शामिल हुए
यूरोपीय संघ (EU) दल में तीन जिप्सियों पर 4 ध्वजवाहक शामिल हुए। उन्हें चार झंडे ले जाते हुए देखा गया। यूरोपीय संघ का झंडा, जो यूरोपीय संघ का सबसे पहचानने योग्य प्रतीक है। यूरोपीय संघ सैन्य स्टाफ का झंडा; यूरोपीय संघ नौसेना बल अटलांटा का झंडा; और यूरोपीय संघ नौसेना बल एस्पाइड्स का झंडा।
05:15 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेताओं का सम्मान
सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता आए। इनमें परमवीर चक्र विजेता – सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव (रिटायर्ड) और सूबेदार मेजर संजय कुमार और अशोक चक्र विजेता मेजर जनरल सीए पिथावालिया (रिटायर्ड) और कर्नल डी श्रीराम कुमार शामिल हैं।
05:14 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
राष्ट्रपति परेड की सलामी ली
राष्ट्रपति परेड की सलामी ली गई। परेड की कमान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दिल्ली एरिया ने संभाली। मेजर जनरल नवराज ढिल्लों, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय दिल्ली एरिया परेड के सेकंड-इन-कमांड हैं।
05:13 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
हेलिकॉप्टर से फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की गई
ध्वज फॉर्मेशन में 129 हेलिकॉप्टर यूनिट के 4 Mi-17 1V हेलिकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की गई। हेलिकॉप्टरों के इस फॉर्मेशन का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत ने किया।
05:01 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर पहुंचे, लोगों का अभिवादन किया
04:58 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
परेड समारोह का रूट मैप देखिए…

04:52 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सलामी मंच के लिए रवाना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ मुख्य सलामी मंच के लिए रवाना हो गई हैं। वे अपने विशेष गार्ड्स के साथ पारंपरिक बग्घी में बैठकर राष्ट्रपति भवन से निकलीं।
04:49 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी का लुक- नेवी ब्लू कुर्ता, स्काय ब्लू जैकेट, हरी-पीली-लाल पगड़ी

पीएम मोदी का गणतंत्र दिवस के लिए इस बार का लुक वायु सेना और नौसेना को समर्पित नजर आया। पीएम ने व्हाइट चूड़ीदार पजामा, नेवी ब्लू कुर्ता, स्काय ब्लू जैकेट, हरी-पीली-लाल पगड़ी पहनी। पगड़ी पर सुनहरी जरी से मोर पंख बने हुए हैं।
04:36 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे, शहीदों को पुष्पांजलि दी

पीएम मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने शहीदों को पुष्पांजलि दी। इसके साथ ही समारोह की शुरुआत होगी।
यह स्मारक 26 हजार 621 वीरों की शहादत की याद में बनाया गया है।
पीएम ने यहां शहीदों को सैल्यूट किया। दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद वे मुख्य सलामी मंच की तरफ रवाना हुए।
04:34 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी मौजूद

भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी इस समारोह में मौजूद हैं। उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा।
04:13 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कर्तव्य पथ पर पहुंचे आमंत्रित लोग, दर्शक दीर्घा में भी बैठे लोग
03:58 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
सिक्योरिटी फोर्सेस ने यमुना नदी में बोट पेट्रोलिंग की
03:16 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
परेड से पहले मार्चिंग टुकड़ियों ने रिहर्सल की
02:46 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का मिनट टु मिनट शेड्यूल
- समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वॉर मेमोरियल पर पुष्पांजलि देने से होगी। इसके बाद, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच की ओर जाएंगे।
- राष्ट्रपति और गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि पारंपरिक बग्गी में समारोह स्थल पर आएंगे। इनकी अगवानी राष्ट्रपति के अंगरक्षक करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
- इसके बाद 105 mm लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। यह सलामी 172 फील्ड रेजिमेंट की 1721 सेरेमोनियल बैटरी देगी। फिर राष्ट्रगान होगा।
- 100 कलाकार ‘विविधता में एकता’ की थीम पर परेड को लीड करेंगे। यह म्यूजिकल परफॉर्मेंस देश की एकता और समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेगी।
- ध्वज फॉर्मेशन में 129 हेलिकॉप्टर यूनिट के 4 Mi-17 1V हेलिकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा करेंगे। हेलिकॉप्टरों के इस फॉर्मेशन का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत करेंगे।
- इसके बाद राष्ट्रपति परेड की सलामी लेंगी। परेड की कमान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दिल्ली एरिया संभालेंगे। मेजर जनरल नवराज ढिल्लों, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय दिल्ली एरिया परेड के सेकंड-इन-कमांड होंगे।
- इनके बाद सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता आएंगे। इनमें परमवीर चक्र विजेता – सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव (रिटायर्ड) और सूबेदार मेजर संजय कुमार और अशोक चक्र विजेता मेजर जनरल सीए पिथावालिया (रिटायरर्ड) और कर्नल डी श्रीराम कुमार शामिल हैं।
- उनके बाद यूरोपीय संघ (EU) दल में तीन जिप्सियों पर चार ध्वजवाहक शामिल होंगे। उन्हें चार झंडे ले जाते हुए देखा जाएगा – यूरोपीय संघ का झंडा, जो यूरोपीय संघ का सबसे पहचानने योग्य प्रतीक है; यूरोपीय संघ सैन्य स्टाफ का झंडा; यूरोपीय संघ नौसेना बल अटलांटा का झंडा; और यूरोपीय संघ नौसेना बल एस्पाइड्स का झंडा।
- परेड में बैटल एरे, टैंक, कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और व्हीकल, मिसाइल और रोबोटिक डॉग आएंगे। इसके बाद भारतीय रक्षा बलों के हिम योद्धा आएंगे, जिसमें पशु दल शामिल होगा जिसमें बहादुर सैनिक बैक्ट्रियन ऊंट, ज़ांस्कर टट्टू, काले चील (रैप्टर) – बुद्धिमान और सतर्क पक्षी शामिल होंगे।
- इनके अलावा भारतीय नस्ल के कुत्ते (मुधोल हाउंड, रामपुर हाउंड, चिप्पीपराई, कोम्बई, और राजापलायम) बुलेट-प्रूफ जैकेट, कैमरे, GPS, रेडियो और एडवांस्ड सर्विलांस सिस्टम से लैस होंगे। एक ग्लेशियर ATV जो एक वाहन पर लगा होगा, वह भी हिम योद्धाओं का हिस्सा है।
- मार्च करने वालों में मिक्स्ड स्काउट्स दल, राजपूत रेजिमेंट; असम रेजिमेंट; जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री; रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी; 4 भैरव बटालियन – सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट; और संयुक्त सैन्य बैंड शामिल होंगे।
- भारतीय नौसेना दल में 144 युवा कर्मी शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट करण नाग्याल दल कमांडर के रूप में करेंगे, और लेफ्टिनेंट पवन कुमार गांधी, लेफ्टिनेंट प्रीति कुमारी और लेफ्टिनेंट वरुण ड्रेवरिया प्लाटून कमांडर के रूप में होंगे।
- भारतीय वायु सेना दल में चार अधिकारी (एक दल कमांडर और तीन सुपरन्यूमरेरी अधिकारी) और 144 एयरमैन शामिल हैं। दल कमांडर स्क्वाड्रन लीडर जगदीश कुमार होंगे और स्क्वाड्रन लीडर निकिता चौधरी, फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रखर चंद्राकर और फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिनेश सुपरन्यूमरेरी अधिकारी होंगे।
- महिला भारतीय तटरक्षक (ICG) दल का नेतृत्व सहायक कमांडेंट निशी शर्मा करेंगी, जिनकी सहायता सहायक कमांडेंट अपूर्वा गौतम होरे, सहायक कमांडेंट लक्षिता और सहायक कमांडेंट हार्दिक करेंगे।
- मार्च करने वाले दलों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दल शामिल होगा, जिसका नेतृत्व सब इंस्पेक्टर करण सिंह करेंगे; केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दल, जिसका नेतृत्व सहायक कमांडेंट सिमरन बाला और सहायक कमांडेंट सुरभि रवि करेंगे।
- बैंड मास्टर-एएसआई देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस दल; और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस अनंत धनराज सिंह के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस दल। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का ऊंट दल डिप्टी कमांडेंट महेंद्र पाल सिंह राठौर की कमान में होगा।
- उत्तराखंड निदेशालय की SW (लड़कियां) दल कमांडर सीनियर अंडर ऑफिसर मानसी विश्वकर्मा सभी निदेशालयों से चुनी गई 148 लड़की कैडेटों वाले NCC लड़कियों के दल का नेतृत्व करेंगी।
- जम्मू कश्मीर और लद्दाख निदेशालय के SD (लड़के) दल कमांडर सीनियर अंडर ऑफिसर तौहीद अल्ताफ 148 लड़के कैडेटों के दल का नेतृत्व करेंगे।
- 200 स्वयंसेवकों के MY भारत राष्ट्रीय सेवा योजना मार्चिंग दल का नेतृत्व जयपुर, राजस्थान की सुश्री चारू सिंह करेंगी।
- कुल 30 झांकियां – 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की और 13 मंत्रालयों/विभागों/सेवाओं की – ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ की व्यापक थीम पर आधारित होंगी। ये झांकियां राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल और विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती आत्मनिर्भरता से देश की प्रगति दिखाएंगी।
02:33 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

पीएम मोदी ने X पर देश को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा-
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।यह अवसर विकसित भारत बनाने के हमारे सामूहिक संकल्प में नई ऊर्जा और उत्साह जोड़े।

एक और मैसेज में उन्होंने लिखा-
गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः। अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥
02:21 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली में परेड रूट पर सुरक्षा में 10 हजार जवान तैनात
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। पूरे शहर में मल्टी-लेयर सिक्योरिटी नेट में 30,000 से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया गया है। अकेले नई दिल्ली जिले में लगभग 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं, जिसमें सेरेमोनियल परेड रूट और हाई-सिक्योरिटी जरेन शामिल हैं।
परेड के रास्ते और आस-पास की जगहों सहित, एडवांस्ड वीडियो एनालिटिक्स और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) से लैस 3,000 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से लाइव फीड की निगरानी 30 से ज्यादा कंट्रोल रूम में लगभग 150 कर्मी कर रहे हैं।
ग्राउंड पर मौजूद पर पुलिसकर्मी FRS और वीडियो एनालिटिक्स के साथ इंटीग्रेटेड AI-चश्मे से लैस हैं।
02:12 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस की परेड में 8 बातें पहली बार होंगी

02:11 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कर्तव्य परेड में इस बार 30 झांकियां दिखेंगी
- राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 17 और मंत्रालयों से 13 समेत कुल 30 झांकियां कर्तव्य पथ पर निकलेंगी। 18 मार्चिंग टुकड़ियां और 13 बैंड हिस्सा लेंगे।
- ब्रह्मोस से लेकर आकाश, MRSAM, ATAGS, धनुष तोप, शक्तिबान और ड्रोन सिस्टम्स तक का स्टैटिक डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
- ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल सिस्टम, मीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (MRSAM) सिस्टम, एडवांस्ड टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS), धनुष तोप, शक्तिबान और कुछ ड्रोन का स्टैटिक डिस्प्ले शामिल होगा।
- फ्लाईपास्ट में राफेल, Su-30, अपाचे और LCH हेलिकॉप्टर जैसे विमान शामिल होंगे। हालांकि इसमें तेजस को नहीं रखा गया है।
- झांकियों के साथ लगभग 2,500 कलाकार अपना हुनर दिखाएंगे। इसके अलावा अलग-अलग बैकग्राउंड के लगभग 10,000 खास मेहमानों को परेड के लिए आमंत्रित किया गया है।
02:10 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
2 राफेल, 2 सुखोई समेत 7 एयरक्राफ्ट बनाएंगे सिंदूर फॉर्मेशन



02:08 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस की पहली परेड कर्तव्य पथ पर नहीं हुई थी

02:07 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी का लुक:कभी उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी में, तो कभी शाही परिवार से मिली हलारी पगड़ी में नजर आए

देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे। हर साल परेड पर PM के लुक और पगड़ी की काफी चर्चा होती है। पिछले साल प्रधानमंत्री ने भूरे रंग की जैकेट के साथ रंगीन पगड़ी थी। 2022 में उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी, 2021 में शाही परिवार से मिली हलारी पगड़ी पहनी थी। पूरी खबर पढ़ें…
77वें गणतंत्र दिवस पर 8 बदलाव:पहली बार 2 चीफ गेस्ट, महिला कमांडेंट के नेतृत्व में पुरुष रेजिमेंट, सेना के युद्ध का लाइव डिस्प्ले

भारत 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कई बदलाव नजर आएंगे। इनमें कुछ इतिहास में पहली बार हैं। पहली बार दो चीफ गेस्ट हैं। CRPF की पुरुष रेजिमेंट का नेतृत्व महिला अधिकारी करेंगी। सेना के युद्ध का लाइव डिस्प्ले और पशुओं की परेड भी है। पूरी खबर पढ़ें…








