कानपुर के किडनी रैकेट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। कानपुर के बर्रा थाना इलाके में वर्ष 2019 के फरवरी माह में एक महिला ने नौकरी दिलाने के बहाने किडनी निकालने का आरोप लगाकर पांच नामजद समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में 10 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन की बात सामने आने पर ई़डी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मामले की जांच की थी।
बांदा निवासी पीड़िता ने बताया था कि वह बिजली का काम करने वाले पति संग साकेत नगर स्थित गोदाम में रहती थी। परिचित युवक मोहित निगम और जुनैद नौकरी का लालच देकर गाजियाबाद ले गए। वहां मेडिकल के नाम पर कई जांचें कराई गईं।
Trending Videos
2 of 11
मेडलाइफ हॉस्पिटल कल्याणपुर
– फोटो : amar ujala
बातचीत के दौरान महिला ने आरोपियों को किडनी बदलवाने की बात करते सुना, जिससे उसे संदेह हुआ कि यह गिरोह किडनी तस्करी में शामिल है। विरोध करने पर उसे 40 लाख रुपये का लालच दिया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने 17 फरवरी को कोलकाता निवासी टी राजकुमार राव समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
3 of 11
मेडलाइफ हॉस्पिटल कल्याणपुर में जांच करते पुलिस अधिकारी
– फोटो : amar ujala
9.5 लाख में किडनी खरीदी, 90 लाख में बेची दलाल और डॉक्टर दंपती समेत दस हिरासत में
कानपुर के कल्याणपुर में अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां के एक अस्पताल में उत्तराखंड के युवक से करीब दस लाख रुपये में किडनी खरीदने का सौदा हुआ। किडनी निकलवाने के बाद दलाल ने उसे जरूरतमंद मरीज को 90 लाख रुपये से अधिक में बेच दिया।
4 of 11
मेडलाइफ हॉस्पिटल के स्टाफ से पूछताछ करते पुलिस के अधिकारी
– फोटो : amar ujala
अवैध तरीके से की गई किडनी की इस खरीद-फरोख्त का सुराग लगने पर सोमवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अस्पतालों में छापा मारा। पुलिस ने दलाल, अस्पताल संचालक, डॉक्टर दंपती समेत दस लोगों को हिरासत में लिया है।
5 of 11
किडनी देने वाले युवक को एंबुलेंस से ले जाती पुलिस
– फोटो : amar ujala
एक अस्पताल का संबंध आईएमए के एक बड़े पदाधिकारी से बताया जा रहा है। कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी शिवम अग्रवाल पर आरोप है कि उसने उत्तराखंड के युवक को दस लाख में किडनी बेचने का ऑफर दिया था।
Spread the love {“_id”:”69c73c3b2bfde6513d084379″,”slug”:”up-police-third-degree-sub-inspector-faces-action-in-case-of-assault-on-farmer-in-agra-2026-03-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: पीठ और पैरों पर बरसाए पटे, कॉलर पकड़ घसीटा, इसलिए अपराधी की तरह किसान पर बरपाया कहर; दरोगा लाइन हाजिर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} दरोगा – फोटो : अमर उजाला। विस्तार आगरा कमिश्नरेट पुलिस किरावली और छत्ता थाना के बाद पिढ़ाैरा थाने में पुलिस की पिटाई का मामला सामने आया है। […]
Spread the love 12:29 AM, 13-Feb-2026 Kannauj News: हड़ताल से 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल की। और पढ़ें 12:29 AM, 13-Feb-2026 Baghpat News: दो महिलाओं की नहीं हुई पहचान, हत्या की गुत्थी भी नहीं सुलझी Two women remain unidentified, and the murder mystery […]
Spread the love {“_id”:”6a591394529ab895b208e62f”,”slug”:”up-fir-filed-against-cleric-who-claimed-lord-krishna-was-a-five-time-namazi-hindu-mahasabha-protests-outside-2026-07-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताने वाले मौलाना पर FIR दर्ज, हिंदू महासभा का थाने के बाहर प्रदर्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Maulana Jarjis Ansari: मौलाना जर्जिस अंसारी ने झारखंड में कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान पांच वक्त का नमाजी बताया था।
मौलाना पर दर्ज हुई […]