किन्नौर के दो युवा दिल्ली में जज:  अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश का जिम्मा, उच्च न्यायिक सेवा में पाई सफलता – Kinnaur News
टिपण्णी

किन्नौर के दो युवा दिल्ली में जज: अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश का जिम्मा, उच्च न्यायिक सेवा में पाई सफलता – Kinnaur News

Spread the love



जज वीरेंद्र नेगी (चश्मा पहने हुए) और चंद्रकीर्ति नेगी की फाइल फोटो।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के दो युवाओं ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर चयन प्राप्त किया है। चयनित अधिकारियों में वीरेंद्र नेगी और चंद्रकीर्ति नेगी शामिल हैं। वीरेंद्र नेगी चगांव गांव के रहने वाले हैं। वे स्वर्

.

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चगांव से प्राप्त की। इससे पहले वे दिल्ली और शिमला जिले के रामपुर में वकालत कर रहे थे। चंद्रकीर्ति नेगी रोपा गांव के निवासी हैं। उनके पिता जय चंद नेगी सेवानिवृत्त श्रम आयुक्त हैं और माता विद्यावती सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। चंद्रकीर्ति दिल्ली में सहायक जिला न्यायवादी के पद पर कार्यरत थे।

किन्नौर के निवासियों ने दोनों युवाओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। जिला वासियों का मानना है कि दोनों अधिकारी अपनी न्यायप्रियता और ईमानदारी से समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। यह सफलता किन्नौर की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *