कोडीन सिरप कांड: धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़, रखी ये मांग; अमित टाटा की गिरफ्तारी के बाद नाम आया था सामने
होम

कोडीन सिरप कांड: धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़, रखी ये मांग; अमित टाटा की गिरफ्तारी के बाद नाम आया था सामने

Spread the love


कोडीन कफ सिरप मामले में यूपी में एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के साथी अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम सामने आया। अब धनंजय सिंह के एक मैसेज से मामले में नया मोड़ आ गया है। पूर्व सांसद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

एक्स पर पोस्ट करते हुए धनंजय सिंह ने लिखा कि ‘मुझे पता है कि कफ सिरप मामले में कुछ राजनैतिक विरोधियों ने पत्रकारों को गुमराह किया। मेरे बारे में भ्रामक बातें फैलाने का काम किया। मैं बताना चाहता हूं कि यह मामला वाराणसी से जुड़ा है। इस कारण कांग्रेस और अन्य दलों के नेता झूठे आरोप लगाकर प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।’

उन्होंने आगे लिखा कि ‘सरकार विभिन्न एजेंसियों से गहनता से इस मामले की जांच कराए। ताकि सत्यता सामने आ सके। अंतरराज्यीय मामला होने के कारण प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि सीबीआई से इसकी जांच कराएं। ताकि, दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई हो सके। गलत आरोपों और झूठी खबरों पर विराम लग सके।’ 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *