क्या दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? Cholesterol के मरीज कैसे रखें अपना ध्यान, एक्सपर्ट से जानिए
मनोरंजन

क्या दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? Cholesterol के मरीज कैसे रखें अपना ध्यान, एक्सपर्ट से जानिए

Spread the love


बचपन से हेल्दी और फिट रहने के लिए दूध पिलाया जाता है। दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के मन में हमेशा ये सवाल रहता है कि इस समस्या में दूध पानी चाहिए या नहीं, क्या दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल हाई हो सकता है। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में डाइटिशियन, डॉक्टर अदिति शर्मा ने बताया कि दूध में कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन कुछ एक प्रकार के दूध में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है जैसे नॉन फैट मिल्क या स्कीम्ड मिल्क आदि।

क्या होता है कोलेस्ट्रॉल?

कोलेस्ट्रॉल एक मोमी वसा जैसा पदार्थ है जो आपके शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन ज्यादा मात्रा में यह हानिकारक हो सकता है। यह कोशिकाओं की संरचना में मदद करता है, हार्मोन और विटामिन डी बनाता है और पाचन में मदद करता है। शरीर में अच्छे और खराब दो प्रकार का कोलेस्ट्रॉल होता है, जिसमें खराब कोलेस्ट्रॉल हाई होने पर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है।

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल पर कोई ज्यादा खास प्रभाव नहीं पड़ता है, लेकिन कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को दिन में एक गिलास से ज्यादा दूध नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है।

डॉक्टर अदिति शर्मा के मुताबिक, आज के समय में हम केवल भैंस और गाय के दूध का ही नहीं, बल्कि पौधों से मिलने वाले दूध जैसे सोए मिल्क, चावल के दूध, बादाम के दूध आदि का भी प्रयोग करते हैं। दूध पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है जिसकी हमारे शरीर को जरूरत होती है। दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

कैसे करें दूध का सेवन

फुल-क्रीम दूध और हाई-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है, जो एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। स्किम्ड दूध यानी टोंड या डबल टोंड दूध में फैट कम होता है, जिससे यह कोलेस्ट्रॉल पर ज्यादा असर नहीं डालता। इसके अलावा दूध में ओमेगा-3 फैटी एसिड और कैल्शियम होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सही मात्रा और सही तरीके से दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता, बल्कि यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है।

गर्मी में दिन की शुरुआत करें नारियल पानी से, बॉडी रहेगी हाइड्रेट, दिल और किडनी की हेल्थ में होगा सुधार। नारियल पानी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *