क्या नीतीश अगले CM होंगे? शाह बोले- चुनाव बाद फैसला:  पहले फेज के नामांकन की तारीख खत्म, 6 सीट पर कांग्रेस-RJD दोनों ने उम्मीदवार उतारे
टिपण्णी

क्या नीतीश अगले CM होंगे? शाह बोले- चुनाव बाद फैसला: पहले फेज के नामांकन की तारीख खत्म, 6 सीट पर कांग्रेस-RJD दोनों ने उम्मीदवार उतारे

Spread the love



04:47 AM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पटना की मेयर के बेटे सबसे अमीर प्रत्याशी, ₹23.36 करोड़ संपत्ति

बिहार चुनाव में नामांकन के साथ नेताओं की संपत्ति और मुकदमों का ब्योरा सामने आ गया है। पटना की मेयर सीता साहू के पुत्र शिशिर कुमार के पास 23.36 करोड़ की संपत्ति है। वे इस बार सबसे अमीर प्रत्याशी हैं।

दानापुर के विधायक रीतलाल यादव के पास कुल ₹13.22 करोड़ की संपत्ति है। पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति ₹1.11 करोड़ बढ़ी है। उनके पास ₹12.08 करोड़ की अचल संपत्ति, ₹1.22 करोड़ बैंक बैलेंस और ₹85 हजार नकद शामिल है। उन पर करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

तारापुर से नामांकन करने वाले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास कुल ₹11.31 करोड़ की संपत्ति है। उनके ऊपर सिर्फ दो मामले हैं, दोनों आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े। सम्राट ने अपने हलफनामे में खुद को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर बताया है, डिग्री पीएफसी कामराज यूनिवर्सिटी से।

वहीं, जमालपुर से निर्दलीय प्रत्याशी शिवदीप लांडे लखपति हैं, लेकिन उनकी पत्नी ममता लांडे करोड़पति हैं। शिवदीप के पास ₹20.74 लाख नकद है, जबकि पत्नी के पास ₹6.68 करोड़ नकद/बैंक और ₹13.36 करोड़ की अचल संपत्ति है। उन पर आपराधिक मामला नहीं है।

उजियारपुर से राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता की कुल संपत्ति 72.37 लाख रुपए है, जिसमें नकद, शेयर, डाक बचत, स्कार्पियो और सोना शामिल हैं। उनकी पत्नी सीमा प्रसाद की संपत्ति 97.11 लाख रुपए है, जिसमें नकद, स्कार्पियो, वैन और 363 ग्राम सोना शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *