{“_id”:”67bc9b591e5ff85bd2056e97″,”slug”:”weather-in-up-fluctuations-in-weather-continue-effect-of-winter-is-decreasing-2025-02-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather in UP: मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, सर्दी का असर हो रहा कम, अब ऐसा रहेगा मौसम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मौसम में हो रहे बदलाव। – फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को यूपी के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहा और सुबह तराई के जिलों में हल्का कोहरा रहा है। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी रहने के आसार हैं। हालांकि, मौसम सुबह व शाम सर्दी और दिन में गर्मी का एहसास करा रहा है।
Trending Videos
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सर्दी का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं से अभी हल्की ठंड महसूस हो रही है। पश्चिमी यूपी में सुबह व रात में ठंडी के साथ दिन में गर्मी का असर थोड़ा ज्यादा है, जबकि पूर्वी यूपी में अभी ठंडी हवाओं का असर देखा जा सकता है। फरवरी के अंतिम दिनों व मार्च के शुरुआत में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार वृद्धि होगी।
वाराणसी रहा सबसे गर्म
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा, लेकिन वाराणसी में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रयागराज में 29.9, फतेहपुर में 29.4, कानपुर में 29.6, झांसी में 29.7, हमीरपुर में 29.2 लखनऊ में 28.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
Spread the love {“_id”:”6886cb16801c2ea6cd035e63″,”slug”:”up-heavy-rain-alert-in-these-14-districts-of-the-state-today-warning-issued-in-areas-adjoining-uttarakhand-2025-07-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: प्रदेश के इन 14 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड से सटे इलाकों में दी गई चेतावनी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Monsoon IN UP: यूपी में मानूसन अब पूरी तरह से एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। आज प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी […]
Spread the love {“_id”:”69384025c45d2c2d480974ef”,”slug”:”up-over-7-lakh-applications-received-for-home-guard-recruitment-for-41-000-posts-one-week-left-2025-12-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: 41,424 पदों पर होमगार्ड भर्ती के लिए आए सात लाख से अधिक आवेदन, अभी एक सप्ताह का समय बाकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Dec 2025 08:58 PM IST होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए […]