6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अभी गणेश उत्सव चल रहा है और गणेश पूजा का ये उत्सव 6 सितंबर तक चलेगा। इन दिनों में पूजा-पाठ करने के साथ ही भगवान की कथाएं भी पढ़नी-सुननी चाहिए। भगवान विष्णु और शिव जी की तरह ही भगवान गणेश ने भी अलग-अलग अवतार लिए हैं।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, भगवान गणेश ने वक्रतुंड, विकट, महोदर जैसे अवतार लिए हैं। गणेश जी ने अवतार लेकर अलग-अलग असुरों को खत्म किया है, ये असुर हमारी बुराइयों जैसे काम, क्रोध, मद, लोभ, ईर्ष्या, मोह, अहंकार के प्रतीक माने गए हैं। जानिए गणेश जी के अवतारों की कथाएं…














