सीएम योगी पहुंचे माघ मेला:  सतुआ बाबा के शिविर में करेंगे भोजन, साधुओं का स्क्रिप्टेड VIDEO बनाने वाले दो यूट्यूबर अरेस्ट – Prayagraj (Allahabad) News
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

सीएम योगी पहुंचे माघ मेला: सतुआ बाबा के शिविर में करेंगे भोजन, साधुओं का स्क्रिप्टेड VIDEO बनाने वाले दो यूट्यूबर अरेस्ट – Prayagraj (Allahabad) News

Spread the love


प्रयागराज माघ मेले का आज 8वां दिन है। सीएम योगी आदित्यनाथ माघ मेला पहुंच गए हैं। वे सतुआ बाबा के आश्रम आएंगे। साधुओं के साथ भोजन करेंगे। मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के प्रमुख स्नान पर्वों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

.

सतुआ बाबा ने कल 100 संतों के साथ माघ मेला इलाके में शोभा यात्रा निकाली थी। वह काला चश्मा पहनकर चल रहे थे। साधु-संत हाथ में तलवार और त्रिशूल लिए थे। मेले में कड़ाके की ठंड के बावजूद रोज 8-10 लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। संगम की रेती पर साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी डेरा जमाए हैं। श्रद्धालुओं के साथ ही साधु-संतों अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं।

यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रील और वीडियो बना रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने दो यूट्यूबर्स को पकड़ा है। आरोप है कि दोनों माघ मेले में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर माहौल खराब कर रहे थे। पुलिस ने बताया- बिहार में मधेपुरा के रहने वाले प्रदीप साहू और चंदन कुमार ने स्क्रिप्ट तैयार कर साधु संतों को बदनाम किया।

विदेशी श्रद्धालु भी संगम पहुंच रहे। 22 साल की लुक्रेशिया इटली से यहां आई हैं। वो दिन-भर भजन-कीर्तन करती हैं। भारतीय संस्कृति में रमी लुक्रेशिया कहती हैं- महाकुंभ ने मेरी जिंदगी ही बदल दी। मैं सनातन (हिंदू) धर्म अपना चुकी हूं। मंत्रोच्चार सीख रही हूं।

माघ मेले से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

सतुआ बाबा ने शोभायात्रा निकाली। इसमें सतुआ बाबा संतों के साथ काला चश्मा पहनकर चले।

सतुआ बाबा ने शोभायात्रा निकाली। इसमें सतुआ बाबा संतों के साथ काला चश्मा पहनकर चले।

माघ मेले में निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा।

माघ मेले में निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा।

माघ मेले में क्या-क्या हो रहा, कौन पहुंच रहा, जानने के लिए नीचे ब्लॉग देखिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *