गलत स्किनकेयर से बढ़ सकता है एजिंग का खतरा:  सनबर्न और एक्ने से बचने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट से जाने 7 स्किन केयर
अअनुबंधित

गलत स्किनकेयर से बढ़ सकता है एजिंग का खतरा: सनबर्न और एक्ने से बचने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट से जाने 7 स्किन केयर

Spread the love




देश के कई हिस्सों में पारा तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान और हाई यूवी इंडेक्स के कारण स्किन डैमेज की समस्याएं भी बढ़ रही हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ सांइस, अमेरिका की रिसर्च बताती है कि अल्ट्रावायलेट (UV) रेडिएशन स्किन सेल्स के डीएनए को नुकसान पहुंचाता है, जिससे न सिर्फ सनबर्न बल्कि लंबे समय में स्किन कैंसर और प्री-मैच्योर एजिंग का खतरा बढ़ता है। गर्मियों में त्वचा की देखभाल केवल कॉस्मेटिक जरूरत नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का हिस्सा है। सही हाइड्रेशन, उचित सन प्रोटेक्शन और सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर स्किन से संबधित समस्याओं से बचा जा सकता है। जानें गर्मियों में स्किन केयर के लिए 7 जरूरी बातें

1. बार-बार फेस वॉश न करें पसीने और चिपचिपाहट से बचने के लिए हम दिन में कई बार चेहरा धोते हैं। ज्यादा क्लीनिंग, स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचाकर ट्रांस-एपिडर्मल वॉटर लॉस बढ़ाती है, जिससे त्वचा ड्राय और सेंसिटिव हो जाती है। इसलिए दिन में केवल 2-3 बार माइल्ड और सल्फेट-फ्री फेस वॉश से मुंह धोएं। 2. सनस्क्रीन जरूर लगाएं इंडियन जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, लंबा UV एक्सपोजर मेलाज्मा, टैनिंग, फोटोएजिंग और स्किन कैंसर का खतरा बढ़ाता है। घर से निकलने से पहले SPF 30+ सनस्क्रीन लगाएं, 2-3 घंटे में दोबारा लगाएं व जेल-बेस्ड सनस्क्रीन चुनें। 3. ज्यादा गर्मी में जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर चुनें, त्वचा हाइड्रेट रहेगी पसीना और धूप स्किन को डिहाइड्रेट करती हैं, जिससे त्वचा ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करती है। इसलिए जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर जरूरी है। 4. पसीना और फंगल इंफेक्शन गर्मियों में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए ढीले सूती कपड़े पहनें, पसीना ज्यादा आए तो कपड़े बदलें और जरूरत हो तो एंटी-फंगल पाउडर/क्रीम इस्तेमाल करें। 5. पानी की कमी यानी डल स्किन पानी की कमी से त्वचा में लचीलापन कम होता है और ये रूखी दिखने लगती है। इस मौसम में 3 से 3.5 लीटर पानी पिएं। नारियल पानी, छाछ और पानी से भरपूर फल भी लें। 6. क्यों होते हैं त्वचा पर एक्ने गर्मियों में पसीने, पॉल्यूशन, बैक्टीरिया और गलत प्रोडक्ट्स से एक्ने बढ़ते हैं। दिन में 2 बार जेंटल क्लींजर, ऑयल-फ्री/नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें। 7. सन-प्रोटेक्शन जैकेट UPF 40-50+ वाले कपड़े 98% तक यूवी किरणों को रोकते हैं। अगर लंबे समय तक बाहर रहना है, तो इसके साथ टोपी, सनग्लासेस और सनस्क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *