गुजराती स्टाइल में कैसे बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला- How to make rice dhokla gujarati style khatta dhokla recipe in Hindi | Jansatta |Jansatta
स्वास्थ्य

गुजराती स्टाइल में कैसे बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला- How to make rice dhokla gujarati style khatta dhokla recipe in Hindi | Jansatta |Jansatta

Spread the love


सुबह का नाश्ता काफी जरूरी होता है। दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते के साथ करने से बॉडी में पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है। कई लोग नाश्ते में पराठा या फिर पोहा खाते हैं। हालांकि, अगर आप भी इन सभी चीजों को रोज-रोज खाकर बोर हो गए हैं, तो नाश्ते में ढोकला खा सकते हैं। आप इसे चावल से एकदम सॉफ्ट और स्पंजी भी बना सकते हैं।

चावल का ढोकला बनाने की सामग्री

एक कप चावल का आटा
आधा कप दही
एक छोटा चम्मच अदरक
हरी मिर्च का पेस्ट
स्वादानुसार नमक
एक चुटकी हल्दी
आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

बैटर को करें तैयार

ढोकला बनाने के लिए आप सबसे पहले सभी सामग्री को मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। अब इसको 10 से 15 मिनट तक इसको ढककर रख दें। कुछ समय के बाद इस बैटर को ढोकले के सांचे में डालें और स्टीमर में 20 मिनट तक पकाएं।

अब गैस बंद कर इसको ठंडा होने दें और इसको टुकड़ों में काट लें। अब इसमें तड़का लगाएं। इसके लिए एक पैन में हल्का तेल डालें और उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च की मदद से तड़का बनाकर ढोकले पर डाल दें। आप इसके ऊपर से हरा धनिया भी डाल सकते हैं। आप इसको धनिया चटनी या फिर टमाटर की चटनी के साथ परोस सकते हैं। इस तरह से बनाए गए ढोकले काफी सॉफ्ट और स्पंजी होते हैं।

चावल का ढोकला खाने के फायदे

नाश्ते में चावल का ढोकला खाने के कई फायदे होते हैं। इसको आसानी से बनाया जा सकता है। इसको खाने से पेट काफी लंबे समय तक भरा रहता है। इसको बनाने के लिए दही और चावल का उपयोग किया जाता है, जिससे बॉडी को प्रोटीन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट आसानी से मिल जाते हैं, जो दिनभर शरीर को एनर्जी देते रहते हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *