गोस्वामी तुलसीदास की सीख:  भक्ति में मन की स्थिति से ज्यादा महत्वपूर्ण है नियमित रूप से मंत्र जप करना
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

गोस्वामी तुलसीदास की सीख: भक्ति में मन की स्थिति से ज्यादा महत्वपूर्ण है नियमित रूप से मंत्र जप करना

Spread the love




कभी-कभी जीवन में ऐसा समय आता है जब मन किसी भी काम में नहीं लगता। न पढ़ाई में, न काम में और न ही पूजा-पाठ में। व्यक्ति खुद को भीतर से खाली महसूस करता है। भक्ति के मार्ग पर चलने वाले अधिकतर लोगों के साथ भी ऐसा होता है कि मन पूरी तरह एकाग्र नहीं होता, फिर भी वे मंत्र जप या पूजा करने बैठ जाते हैं। ऐसे में मन में प्रश्न उठता है कि क्या इस प्रकार की भक्ति का कोई फल मिलता है? इस प्रश्न का उत्तर गोस्वामी तुलसीदास से जुड़े प्रसंग से मिलता है। कहा जाता है कि एक बार गोस्वामी तुलसीदास जी के एक भक्त ने उनसे पूछा- “कभी-कभी मन भक्ति में नहीं लगता, फिर भी हम मंत्र जप करते हैं। क्या ऐसी भक्ति का कोई लाभ होता है?” इस पर गोस्वामी तुलसीदास ने कहा-
“तुलसी मेरे राम को, रीझ भजो या खीज।
भौम पड़ा जामे सभी, उल्टा सीधा बीज।।” तुलसीदास जी ने समझाया कि जब किसान खेत में बीज बोता है, तो वह यह नहीं देखता कि बीज सीधा गिरा है या उल्टा। वह केवल बोता है। समय आने पर वही बीज अंकुरित होकर फसल बनता है। ठीक इसी प्रकार, भक्ति में मन की स्थिति से अधिक महत्वपूर्ण है कर्म का निरंतर होना। भक्ति में मन लगे या न लगे, मंत्र जप का लाभ जरूर मिलता है। यदि व्यक्ति अच्छे भाव से या कभी-कभी बिना भाव के भी ईश्वर का नाम लेता है, तो उसका प्रभाव व्यर्थ नहीं जाता। समय के साथ वही अभ्यास मन को शुद्ध करता है और धीरे-धीरे भीतर की अशांति कम होने लगती है। प्रसंग की सीख यह प्रसंग हमें सीख देता है कि जीवन में हर काम हमेशा पूरी मनोदशा में ही हो, यह आवश्यक नहीं। कई बार अनुशासन और निरंतरता ही हमें सही दिशा में ले जाती है। जैसे बीज को अंकुर बनने के लिए समय और धैर्य चाहिए, वैसे ही भक्ति और जीवन प्रबंधन दोनों में निरंतर प्रयास जरूरी है। जीवन में छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। जीवन में सफलता अचानक नहीं मिलती। जैसे खेत में बीज डालने के बाद तुरंत फल नहीं मिलता, वैसे ही किसी भी आदत या लक्ष्य के लिए समय देना जरूरी है। रोज थोड़ा-थोड़ा प्रयास करने से बड़े परिणाम मिलते हैं। हम अक्सर सोचते हैं कि जब मन अच्छा होगा, तभी काम करेंगे, लेकिन यह आदत टालमटोल को बढ़ाती है। बेहतर तरीका यह है कि काम को शुरू कर दें, चाहे मन हो या न हो। शुरुआत करने से ही मन धीरे-धीरे उस काम में लगने लगता है। चाहे मंत्र जप हो, मेडिटेशन हो या कोई और अच्छी आदत, उसका नियमित अभ्यास मानसिक शांति बढ़ाता है। सकारात्मक विचार अपनाएंगे, तो धीरे-धीरे नकारात्मक विचार कम होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। दिन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर काम करना अधिक प्रभावी होता है। सुबह का समय मानसिक रूप से सबसे अच्छा माना जाता है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्य उसी समय करें। हर परिणाम समय लेता है। जैसे बीज तुरंत फल नहीं देता, वैसे ही प्रयासों का फल भी धीरे-धीरे मिलता है। अधीरता अक्सर अच्छे काम को भी बिगाड़ देती है। इसलिए हर स्थिति में धैर्य बनाए रखें। रोज दिन के अंत में यह देखें कि आपने क्या अच्छा किया और किस काम में सुधार की जरूरत है। यह आदत जीवन को संतुलित बनाती है। पूजा, ध्यान या मंत्र जाप केवल धार्मिक क्रिया नहीं हैं, बल्कि ये मानसिक संतुलन और स्पष्टता लाने का माध्यम भी हैं। इससे निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है, जीवन में शांति आती है। इसलिए कुछ समय पूजा-पाठ और ध्यान के लिए भी निकलना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *