जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी, तापमान माइनस में:  गुलमर्ग बना व्हाइट वंडरलैंड; दिल्ली-UP समेत 7 राज्यों में ठंड बढ़ी, पारा 3°C तक गिरा
टिपण्णी

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी, तापमान माइनस में: गुलमर्ग बना व्हाइट वंडरलैंड; दिल्ली-UP समेत 7 राज्यों में ठंड बढ़ी, पारा 3°C तक गिरा

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Kedarnath Kashmir Snowfall Photos; Mumbai MP Rajasthan IMD Weather Update | Himachal Uttarakhand Cold Wave Alert

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमालय के तीन राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में गुलमर्ग व्हाइट वंडरलैंड में बदल गया है। उत्तराखंड में बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम भी बर्फ से ढंक गए हैं।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों लाहौल और स्पीति और किन्नौर, कुल्लू में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट हुई है। देशभर से लोग बर्फबारी का नजारा देखने पहुंच रहे हैं। ताबो में पारा माइनस 2.2°, कुकुमसेरी में माइनस 1.8° और केलांग में 0.4° दर्ज किया गया।

इधर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में नजर आने लगा है। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, झारखंड में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में 3° तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में अगले 3 दिन में ठंड जोर पकड़ लेगी।

बर्फबारी और कोहरे की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश: लाहौल स्पीति में बर्फबारी के बाद का नजारा, पूरा इलाका सफेद हो गया है।

हिमाचल प्रदेश: लाहौल स्पीति में बर्फबारी के बाद का नजारा, पूरा इलाका सफेद हो गया है।

जम्मू-कश्मीर: बारामूला के गुलमर्ग में रोपवे के दोनों ओर देवदार के पेड़ बर्फ से ढक गए हैं।

जम्मू-कश्मीर: बारामूला के गुलमर्ग में रोपवे के दोनों ओर देवदार के पेड़ बर्फ से ढक गए हैं।

जम्मू-कश्मीर: सिक्योरिटी के बीच गुलमर्ग में टूरिस्ट स्कीइंग और विंटर गेम्स का लुत्फ उठा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर: सिक्योरिटी के बीच गुलमर्ग में टूरिस्ट स्कीइंग और विंटर गेम्स का लुत्फ उठा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश: लाहौल स्पीति में बर्फबारी के बाद छतों पर 1 फीट बर्फ जमी है।

हिमाचल प्रदेश: लाहौल स्पीति में बर्फबारी के बाद छतों पर 1 फीट बर्फ जमी है।

नई दिल्ली: कर्तव्य पथ पर धुंध हटाने के लिए एंटी स्मॉग गन से पानी छिड़का जा रहा है।

नई दिल्ली: कर्तव्य पथ पर धुंध हटाने के लिए एंटी स्मॉग गन से पानी छिड़का जा रहा है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: तापमान 3 डिग्री तक गिरने की संभावना; सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी

उत्तर भारत से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के साथ ही राजस्थान में मौसम साफ हो गया। बीकानेर, चूरू, गंगानगर, पिलानी समेत कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते मौसम साफ रहने और उत्तरी हवाएं चलने की संभावना जताई है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर..

मध्य प्रदेश: अब बारिश नहीं, ठंड बढ़ेगी, रात में 2 से 3 डिग्री गिरेगा पारा

पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसका असर अगले 48 घंटे के अंदर एमपी में भी देखने को मिल जाएगा। उत्तरी हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इस दौरान रात में पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़केगा। सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल में दिखाई देगा। नीमच, मंदसौर, निवाड़ी टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर आदि जिलों में तेज ठंड रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…

झारखंड: रांची में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री पर पहुंचा

रांची समेत पूरे झारखंड में अब सर्दी बढ़ने लगी है। बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन गिरकर 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें बीते 24 घंटे के भीतर 0.1 डिग्री की और गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और ठंडी हवाएं उत्तर दिशा से राज्य की ओर बढ़ रही हैं। इससे अगले कुछ दिनों में तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट संभव है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब: 9 जिलों में बारिश की संभावना, दिन का तापमान 0.2 डिग्री गिरा

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब तापमान में गिरावट होने लगी है। आने वाले तीन दिनों में 5 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना है। नौ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर कोहरा छा सकता है। तीन दिन बाद रात के तापमान में कमी आएगी। यह 2° से 4°C तक गिरेगा। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़: ठंड बढ़ेगी, 3° तक गिरेगा पारा, अंबिकापुर में 12.5°C पहुंचा तापमान

राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्सों में आज से ठंड बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। वहीं, अगले 24 घंटे में दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी यही ट्रेंड देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.0°C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *