जरूरत की खबर- ऑफिस वर्कर्स के लिए मानसून एसेंशियल्स लिस्ट:  बैग में रखें ये 14 चीजें, लैपटॉप-डॉक्यूमेंट्स सेफ रखने के आसान टिप्स
महिला

जरूरत की खबर- ऑफिस वर्कर्स के लिए मानसून एसेंशियल्स लिस्ट: बैग में रखें ये 14 चीजें, लैपटॉप-डॉक्यूमेंट्स सेफ रखने के आसान टिप्स

Spread the love


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Monsoon Essential Checklist 2026; Rainy Season Work Bag Key Items | Laptop Safety Tips

15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बारिश के मौसम में ऑफिस जाना अक्सर चुनौती बन जाता है। अचानक तेज बारिश, सड़कों पर जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम के कारण सफर मुश्किल हो सकता है।

ऐसे में सिर्फ छाता लेकर घर से निकलना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कुछ तैयारियां भी जरूरी हैं। बारिश के मौसम में घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपके बैग में ये चीजें जरूर होनी चाहिए। इससे आप कई छोटी-बड़ी परेशानियों से बच सकते हैं।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में हम ऑफिस वर्कर्स के लिए ‘मानसून बैग एसेंशियल्स’ पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • बारिश में बैग में कौन-सी जरूरी चीजें होनी चाहिए?
  • लैपटॉप-मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स को कैसे सेफ रखें?

एक्सपर्ट: डॉ. अरविंद अग्रवाल, डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली

सवाल- बारिश में ऑफिस जाने वालों के लिए बैग में कौन-सी जरूरी चीजें होनी चाहिए?

जवाब- अचानक मौसम खराब होने पर परेशानी से बचने के लिए कुछ सामान बैग में हमेशा साथ रखना जरूरी है। पूरी चेकलिस्ट ग्राफिक में देखिए-

सवाल- फोल्डेबल छाता क्यों जरूरी है?

जवाब- मानसून में कब बारिश होने लगे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इसलिए फोल्डेबल छाता साथ रखना चाहिए। छोटा फोल्डेबल छाता बैग में कम जगह लेता है और अचानक बारिश से बचाव देता है। इससे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित रहते हैं।

सवाल- क्या रेनकोट या पोंचो छाते से बेहतर है?

जवाब- यह आपकी जरूरत और ट्रांसपोर्ट के तरीके पर निर्भर करता है। तेज हवा, भारी बारिश और लंबे सफर के दौरान रेनकोट या पोंचो छाते से ज्यादा उपयोगी होता है।

  • छाता हवा में उलट सकता है, जबकि रेनकोट पूरे शरीर को बेहतर तरीके से कवर करता है।
  • बाइक या स्कूटी से सफर करने वालों के लिए ज्यादा सुरक्षित विकल्प है।
  • लंबा पैदल चलना हो तो ज्यादा आरामदायक रहता है।
  • अगर बारिश हल्की है, सिर्फ थोड़ा पैदल चलना है तो छाता बेहतर है।

सवाल- वाटरप्रूफ बैग कवर क्यों जरूरी है?

जवाब- वाटरप्रूफ कवर बैग को नमी और पानी से बचाने में मदद करता है। ऑफिस बैग में अक्सर लैपटॉप, चार्जर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स होते हैं। बारिश का पानी बैग में जाने पर ये चीजें खराब हो सकती हैं।

सवाल- मोबाइल के लिए वाटरप्रूफ पाउच रखना क्यों जरूरी है?

जवाब- बारिश में भीगने से फोन खराब होने का रिस्क ज्यादा होता है। ऐसे में वाटरप्रूफ पाउच फोन को पानी और नमी से बचाने में मदद करता है।

सवाल- अतिरिक्त मोजे साथ रखना क्यों जरूरी है?

जवाब- लंबे समय तक गीले मोजे पहनने से पैरों में इन्फेक्शन का रिस्क होता है। इसलिए अतिरिक्त मोजे रखना जरूरी है। ग्राफिक में गीले मोजे पहनने के नुकसान देखिए-

सवाल- माइक्रोफाइबर तौलिया या छोटा टॉवल क्यों रखें?

जवाब- माइक्रोफाइबर कपड़ा जल्दी पानी सोखता है और आसानी से सूख भी जाता है। इससे-

  • बाल पोंछ सकते हैं।
  • चेहरा साफ कर सकते हैं।
  • लैपटॉप या फोन सुखा सकते हैं।
  • बैग या सीट पर जमी नमी साफ कर सकते हैं।

सवाल- बारिश में वेट वाइप्स और सैनिटाइजर रखना क्यों जरूरी है?

जवाब- मानसून में सार्वजनिक जगहों पर नमी और गंदगी होती है। साथ ही बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे संक्रमण का रिस्क बढ़ जाता है। वेट वाइप्स और सैनिटाइजर इससे बचाव में मदद करते हैं।

सवाल- बारिश में पावर बैंक क्यों जरूरी है?

जवाब- मानसून में बार-बार बिजली कट होती है। साथ ही नेटवर्क की समस्या भी ज्यादा होती है। लगातार नेटवर्क सर्च करने से फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है। इसलिए पावर बैंक रखना जरूरी है।

सवाल- बैग में स्नैक्स रखना क्यों जरूरी है?

जवाब- बारिश में ट्रैफिक जाम की वजह से देरी हो सकती है। लंबे समय तक जाम में फंसे रहने पर भूख और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में बैग में कुछ ड्राई, हल्के और हेल्दी स्नैक्स रखने चाहिए। जैसे-

  • ड्राई फ्रूट्स
  • भुना चना
  • भुना मखाना
  • भुनी मूंगफली

ये स्नैक्स जल्दी खराब भी नहीं होते और इंस्टेंट एनर्जी देते हैं।

सवाल- अतिरिक्त कपड़े रखना कब जरूरी है?

जवाब- अगर रोज लंबा सफर करके ऑफिस जाते हैं या बाइक से सफर करते हैं, तो बैग में एक अतिरिक्त टी-शर्ट, शर्ट या हल्के कपड़े रखना जरूरी है ताकि भीगने पर कपड़े बदल सकें। आप ऑफिस कैबिनेट में भी एक एक्स्ट्रा जोड़ी कपड़े रख सकते हैं। यह जरूरी है क्योंकि पूरा दिन गीले कपड़ों में रहने से तबीयत खराब हो सकती है।

सवाल- बारिश में कौन-सी दवाइयां बैग में रखनी चाहिए?

जवाब- बारिश में भीगने से अचानक हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। इसलिए कुछ बेसिक दवाइयां बैग में रखना जरूरी है। ग्राफिक में देखिए-

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से जुड़े सवाल

सवाल- लैपटॉप को बारिश से कैसे सुरक्षित रखें?

जवाब- बारिश में लैपटॉप को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। इसके लिए-

  • लैपटॉप को हमेशा वाटरप्रूफ लैपटॉप बैग में रखें।
  • पानी की बोतल और लैपटॉप को अलग-अलग कंपार्टमेंट में रखें।
  • भीगने पर तुरंत लैपटॉप बंद करें और चार्जर व अन्य एक्सेसरीज हटा दें।
  • पूरी तरह सूखने से पहले लैपटॉप ऑन या चार्ज न करें।
  • अगर लैपटॉप में ज्यादा पानी चला गया हो, तो सर्विस सेंटर ले जाएं।

सवाल- क्या गीला फोन तुरंत चार्ज करना खतरनाक है?

जवाब- हां, गीले फोन को तुरंत चार्ज करने से शॉर्ट सर्किट और बैटरी डैमेज का रिस्क रहता है। पहले फोन को पूरी तरह सुखाएं। चार्जिंग पोर्ट में नमी हो तो चार्जर न लगाएं।

कपड़े और फुटवियर से जुड़े सवाल

सवाल- बारिश में ऑफिस जाने के लिए किस तरह के फुटवियर बेहतर हैं?

जवाब- बारिश में एंटी-स्लिपरी फुटवियर पहनना बेहतर होता है। इसके अलावा ये भी पहन सकते हैं-

  • वाटर-रेजिस्टेंट फुटवियर
  • जल्दी सूखने वाले शूज
  • एंटी-स्लिप सोल वाले शूज
  • रबर सैंडल या क्रॉक्स

सवाल- बारिश में एंटी-फंगल पाउडर लगाना क्यों जरूरी है?

जवाब- बारिश में लगातार नमी रहने से पैरों और उंगलियों के बीच फंगल इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है। एंटी-फंगल पाउडर नमी कम करने और स्किन को सूखा रखने में मदद करता है।

ट्रैवल और सेफ्टी से जुड़े सवाल

सवाल- बारिश में बैग हल्का रखना क्यों जरूरी है?

जवाब- भारी बैग के साथ पानी और फिसलन में चलना मुश्किल हो सकता है। ज्यादा वजन होने पर बैलेंस बिगड़ने और गिरने का जोखिम भी बढ़ता है। इसलिए बैग में सिर्फ जरूरी सामान ही रखें।

सवाल- ऑफिस जाते समय मौसम अपडेट चेक करना क्यों जरूरी है?

जवाब- घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट देखने से आप सही फैसला ले सकते हैं, जैसेकि-

  • ट्रैफिक ज्यादा हो तो रूट बदल सकते हैं, ट्रैफिक जाम से बच सकते हैं।
  • अगर कोई रास्ता बंद हो तो परेशानी से बच सकते हैं।

सवाल- बैग में प्लास्टिक या जिप पाउच रखने का क्या फायदा है?

जवाब- प्लास्टिक या जिप पाउच मानसून में काफी उपयोगी होते हैं। इनमें आप ये चीजें रख सकते हैं-

  • गीले कपड़े
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान
  • डॉक्यूमेंट्स
  • चार्जर और केबल

सवाल- बारिश में बैग को स्मेल और फंगस से कैसे बचाएं?

जवाब- मानसून में बैग में नमी जमा होने से स्मेल और फंगस की समस्या हो सकती है। इससे बचने के उपाय नीचे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- बारिश में डॉक्यूमेंट्स खराब होने से कैसे बचाएं?

जवाब- डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानियां बरतें-

  • बैग के अंदर अलग वाटरप्रूफ सेक्शन रखें।
  • जिप लॉक फोल्डर का इस्तेमाल करें।
  • पेपर फाइल की जगह प्लास्टिक फोल्डर इस्तेमाल करें।
  • डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल कॉपी फोन या क्लाउड में रखें।

………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- बारिश में खराब होते वुडेन फर्नीचर: नमी के 12 संकेत इग्नोर न करें, एक्सपर्ट से जानें लकड़ी को सीलन से कैसे बचाएं

अगर बारिश का मौसम शुरू होते ही लकड़ी की अलमारी ठीक से बंद न हो, दराज चिपकने लगे या सोफे से सीलन की बदबू आने लगे, तो इसे सामान्य न समझें। ये संकेत हो सकते हैं कि आपके वुडन (लकड़ी के) फर्नीचर पर नमी का असर शुरू हो गया है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *