जरूरत की खबर- क्या आप चूहों से परेशान हैं:  घर में आने से रोकें, बरतें 11 सावधानियां, आ जाएं तो भगाने के लिए करें 9 घरेलू उपाय
महिला

जरूरत की खबर- क्या आप चूहों से परेशान हैं: घर में आने से रोकें, बरतें 11 सावधानियां, आ जाएं तो भगाने के लिए करें 9 घरेलू उपाय

Spread the love


11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

क्या आपके घर में भी चूहे दिन-रात परेशान कर रहे हैं? क्या ये किचन में रखे सामान काटकर फैला देते हैं? ये खाने की चीजें खराब करते हैं और बिजली के तार काट देते हैं। किताबें भी कुतर देते हैं।

चूहे सिर्फ परेशानी नहीं खड़ी करते, बल्कि सेहत के लिए भी खतरा बन सकते हैं।

ये लेप्टोस्पायरोसिस और हंता वायरस जैसी खतरनाक बीमारियों की वजह बन सकते हैं।

अगर एक बार ये घर में घुस जाएं तो इन्हें भगाना आसान नहीं होता है। आप इनके पीछे दौड़ेंगे। ये एक जगह से फुदककर दूसरी जगह पहुंच जाएंगे। कुछ खास तरीकों से इन्हें घर से भगाया जा सकता है।

इसलिए आज हम ‘जरूरत की खबर‘ कॉलम में आपको बताएंगे कि इन चूहों को अपने घर से दूर कैसे रखा जाए। साथ ही जानेंगे कि-

  • घर में चूहे क्यों आते हैं?
  • इन्हें घर में आने से कैसे रोकें?
  • चूहों को भगाने के आसान घरेलू उपाय क्या हैं?

सवाल: घर में चूहे क्यों आते हैं?

जवाब: चूहे हमारे घरों में इसलिए आते हैं क्योंकि इन्हें वहां अपनी जिंदगी के लिए जरूरी 3 सबसे खास चीजें आसानी से मिल जाती हैं। ग्राफिक में देखिए-

सवाल: चूहे बाहर भगाए जाने के बाद भी घर क्यों लौट आते हैं?

जवाब: कहीं रहने के लिए किसी भी जानवर या इंसान की पहली जरूरत सुरक्षा होती है। चूहों के लिए हमारे घर सबसे महफूज जगह होते हैं। यहां इन्हें आसानी से खाना भी मिल जाता है।

  • ये कचरे के ढेर में, रसोई में बचे हुए खाने से या फिर कुत्ते-बिल्ली के बचे हुए भोजन से अपनी भूख मिटा लेते हैं।
  • अनाज, फल, सब्जियां, मांस, यहां तक कि कागज और प्लास्टिक भी ये चबा सकते हैं। हमारे घरों में इन्हें हर कोने में कुछ न कुछ खाने को मिल जाता है।
  • सर्दियों में जब बाहर ठंड बढ़ती है तो चूहे गर्म और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों की ओर भागते हैं। दीवारों में छोटी-सी दरार, बेसमेंट या फर्नीचर के नीचे ये अपना घर बना लेते हैं।
  • घर के इन सभी कोनों में ये न सिर्फ छिपते हैं, बल्कि अपना कुनबा भी आसानी से बढ़ा सकते हैं। यही वजह है कि ये भगाने के बाद भी बार-बार लौटते हैं।

सवाल: चूहों को घर में आने से कैसे रोकें?

जवाब: चूहों को रोकने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि हम उनके घर में घुसने के सभी रास्ते बंद कर दें। इसके अलावा ये भी जरूरी है कि हमारे घर में जो चीजें उन्हें पसंद आती हैं, उन्हें हटा दें। नीचे दिए गए 5 उपायों को अपनाकर आप अपने घर को चूहों से बचा सकते हैं।

सवाल: चूहे अधिकतम कितने छोटे छेद से घर में घुस सकते हैं?

जवाब: चूहे एक सिक्के जितने छेद से भी घर में घुस सकते हैं। इन्हें रोकने के लिए ये उपाय करें-

  • अपने घर की बाहरी दीवारों, दरवाजों, खिड़कियों और पाइपों के आसपास की दरारों को अच्छे से चेक करें।
  • इनको स्टील शीट, मेटल मेश या सीमेंट से भर दें। खिड़कियों पर जाली लगाएं और दरवाजों के नीचे स्वीप लगाएं।
  • गैरेज का दरवाजा भी पूरी तरह बंद होना चाहिए। ऐसा करने से चूहों के अंदर आने का रास्ता बंद हो जाएगा।

सवाल: क्या चूहे घर में खाने की खुशबू सूंघकर आते हैं?

जवाब: चूहों को खाने की खुशबू दूर से खींच लाती है। इसलिए-

  • खाने की चीजों को एयरटाइट डिब्बों में रखें।
  • रात को बर्तन साफ करके सोएं और कचरे के डिब्बे को ढक्कन से अच्छे से बंद रखें।
  • अगर आपके पास पालतू जानवर हैं, तो उनका खाना रात में बाहर न छोड़ें।
  • काउंटर पर फल या नाश्ता खुला न रखें।
  • आपका घर जितना साफ-सुथरा होगा, चूहों के लिए उतना ही कम आकर्षक होगा।

सवाल: ये अक्सर बेसमेंट और स्टोर रूम में क्यों रहते हैं?

जवाब: घर में बिखरा सामान चूहों के छिपने की जगह बनता है। पुराने अखबार, कार्डबोर्ड के डिब्बे और बेकार कपड़े उनके रहने की जगह बन जाते हैं। हर हफ्ते घर की सफाई करें, खासकर टाल, बेसमेंट और स्टोर रूम नियमित रूप से साफ करें। ज्यादातर सामान प्लास्टिक के डिब्बों में रखें, क्योंकि कार्डबोर्ड को चूहे आसानी से काट देते हैं।

सवाल: चूहों को कचरा और घास इतना क्यों पसंद है?

जवाब: ये दोनों जगह उनके रहने और खाने से लिए सबसे सुरक्षित होती हैं। इसलिए बालकनी या बगीचे में घास उगी हुई है या कचरा पड़ा है तो ये चूहों के लिए स्वर्ग बन जाता है।

  • घास काटें, फलों को समय पर तोड़ें और कचरे को ढककर रखें।
  • अगर आपके पास कम्पोस्ट बिन है, तो उसे अच्छे से बंद करें।
  • बगीचे में जाली लगाएं और पक्षियों के दानों को घर से दूर रखें।

सवाल: चूहों को भगाने के घरेलू उपाय क्या हैं?

जवाब: अगर चूहे घर में घुस गए हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इन्हें भगा सकते हैं। कुछ लोग इन्हें मारने के लिए जहरीली दवाएं रखते हैं, लेकिन ये अच्छा तरीका नहीं है। बेहतर ये है कि आप इन्हें भगाने की कोशिश करें। इसके लिए कुछ सुरक्षित उपाय हैं और आपके किचन में मौजूद चीजों से ही बनाए जा सकते हैं।

अब कुछ पॉइंट्स से समझिए कि चूहे इन चीजें से दूर क्यों भागते हैं-

पुदीने की स्मेल बर्दाश्त नहीं

पुदीने की तेज गंध चूहों को बर्दाश्त नहीं होती है। रुई में पुदीने का तेल डालकर दरवाजों, खिड़कियों या कोनों में रखें। आप इसे पानी में मिलाकर स्प्रे भी बना सकते हैं और चूहों के आने-जाने के रास्ते पर छिड़क सकते हैं।

लहसुन की तेज स्मेल से भागते हैं

लहसुन की स्मेल भी चूहों को पसंद नहीं है। लहसुन की कुछ कलियां काटकर उन जगहों पर रखें जहां चूहे बार-बार आते-जाते हैं। चाहें तो लहसुन का पेस्ट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

लाल मिर्च से परेशान होते हैं

लाल मिर्च को पानी में मिलाकर एक स्प्रे तैयार करें। इसे दीवारों के कोनों में, फर्नीचर के नीचे या बेसमेंट में छिड़कें। इसकी तीखी गंध चूहों को भागने पर मजबूर कर देती है।

अंडे के छिलके इन्हें पसंद नहीं

अंडे के छिलकों को सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें। इस पाउडर को चूहों के रास्ते या प्रवेश बिंदुओं पर छिड़कें। इसकी गंध चूहों को परेशान करती है और वे दूर रहते हैं।

कॉफी पाउडर है नापसंद

कॉफी की गंध भी चूहों को पसंद नहीं है। इस्तेमाल किया हुआ कॉफी पाउडर लें और उसे चूहों के रास्ते पर छिड़क दें। यह आपके घर को ताजगी भी देगा और चूहों को दूर भी रखेगा।

सवाल: अगर ये उपाय चूहों पर काम न करें तो क्या करें?

जवाब: आमतौर पर इन उपायों से चूहे भाग जाते हैं। अगर इसके बाद भी चूहे परेशान कर रहे हैं तो किसी प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोलर से मदद ले सकते हैं। अगर आपके शहर में रैट-पिकर्स हैं तो उनसे भी मदद ले सकते हैं। वे चूहों को सुरक्षित रूप से पकड़कर ले जाते हैं।

………………

ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- समय से पहले सफेद हो रहे बाल:हो सकती है जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स की कमी, जानें हेल्दी बालों के लिए क्या खाएं

विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के मुताबिक, दुनिया में हर साल लाखों लोगों को समय से पहले सफेद बालों की समस्या होती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, दुनिया के 25% से ज्यादा लोगों के बाल समय से पहले सफेद हो जाते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *