15 घंटे पहलेलेखक: गौरव तिवारी
- कॉपी लिंक

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के आंकड़ों के मुताबिक, दिवाली 2020 में करीब 72,000 करोड़ रुपए की बिक्री हुई थी। वहीं 2019 में यह आंकड़ा 60,000 करोड़ रुपए, 2018 में 50,000 करोड़ रुपए और 2017 में लगभग 43,000 करोड़ रुपए रहा था।
ये आंकड़े बताते हैं कि हम भारतीय हर साल दिवाली पर ढेर सारी खरीदारी करते हैं। इस खरीदारी में हजारों-लाखों रुपए खर्च होते हैं। हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कुछ तरीकों का इस्तेमाल करके आप ढेर सारे पैसे बचा सकते हैं।
इसलिए आज हम जरूरत की खबर में जानेंगे कि-
- डिस्काउंट और कैशबैक का सही इस्तेमाल कैसे करें?
- दिवाली सेल में ऑनलाइन शॉपिंग की सबसे बड़ी गलतियां क्या हैं?
- दिवाली पर बैंक और क्रेडिट कार्ड ऑफर्स कैसे इस्तेमाल करें?
सवाल- डिस्काउंट ऑफर्स और कैशबैक का सही लाभ कैसे उठाएं?
जवाब- दिवाली सेल के दौरान हर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भारी डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर करता है। लेकिन अगर आप समझदारी से इनका इस्तेमाल करें तो काफी बचत हो सकती है। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- दिवाली के समय ऑफर्स का इस्तेमाल कैसे करें?
जवाब- बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां दिवाली के समय खास ऑफर लाती हैं। इनका सही उपयोग करने से आप अच्छा पैसा बचा सकते हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- ऑनलाइन पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखें ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके?
जवाब- ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना जरूरी है। इससे आप फ्रॉड, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकते हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- दिवाली सेल के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग में लोग सबसे ज्यादा कौन-सी गलतियां करते हैं?
जवाब- अक्सर लोग डिस्काउंट देखकर जरूरत से ज्यादा सामान खरीद लेते हैं। कई बार प्रोडक्ट का असली प्राइस डिस्काउंट से पहले बढ़ा दिया जाता है और फिर ऑफर के नाम पर घटाकर दिखाया जाता है। लोग बिना कीमत की तुलना किए तुरंत खरीदारी कर लेते हैं। इसके अलावा रिटर्न और वारंटी पॉलिसी पढ़े बिना शॉपिंग करना भी एक बड़ी गलती है।
सवाल- क्या हर डिस्काउंट ऑफर वाकई असली होता है या सिर्फ दिखावा?
जवाब- हर डिस्काउंट ऑफर असली नहीं होता है। कई बार कंपनियां पहले प्राइस बढ़ाकर बाद में डिस्काउंट दिखाती हैं। ऐसे में हमेशा प्राइस हिस्ट्री चेक करें और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाकर प्राइस कम्पेयर करें।

सवाल- क्या कार्ट में पहले से सामान सेव करके रखना सही रहता है?
जवाब- हां, कार्ट में पहले से सामान सेव करना फायदेमंद है। सेल शुरू होते ही प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक हो सकते हैं। अगर आपका कार्ट तैयार है तो आप जल्दी खरीद सकते हैं और डिस्काउंट मिस नहीं होगा। साथ ही आप सेल से पहले प्रोडक्ट्स की कीमत जांच सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि किस प्रोडक्ट पर कितनी छूट मिल रही है।
सवाल- शॉपिंग करते समय प्राइस तुलना क्यों जरूरी है?
जवाब- प्राइस तुलना करने से आप असली डिस्काउंट का पता लगा सकते हैं। एक ही प्रोडक्ट अलग-अलग साइट्स पर अलग कीमत पर मिलता है। तुलना करके आप सही ऑफर चुन सकते हैं और ज्यादा बचत कर सकते हैं।
सवाल- दिवाली सेल में रिटर्न और वारंटी पॉलिसी चेक करना क्यों जरूरी है?
जवाब- जब दिवाली के दौरान अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर सेल लगी होती है। खूब सारा डिस्काउंट मिल रहा होता है तो कई सारे प्रोडक्ट्स कुछ घंटों में ही आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं।
ऐसे में हम चाहते हैं कि आउट ऑफ स्टॉक होने से पहले ऑर्डर कर लिया जाए। इस चक्कर में हम न तो रिटर्न पॉलिसी देखते हैं और न तो वारंटी और गारंटी पॉलिसी के बारे में पढ़ते हैं।
जबकि कई सारे प्रोडक्ट्स जैसे इयरफोन, मेमोरी कार्ड्स, परफ्यूम जैसे प्रोडक्ट्स आमतौर पर रिटर्न नहीं होते हैं। इन्हें सिर्फ एक्सचेंज किया जा सकता है। वहीं कुछ प्रोडक्ट्स एक्सचेंज भी नहीं होते हैं। अगर इनमें कुछ भी गड़बड़ी मिलती है तो इन्हें सर्विस सेंटर से चेंज किया जा सकता है।
वहीं कुछ प्रोडक्ट्स का सर्विस सेंटर आपके शहर में नहीं होता है। ऐसे में इसे रिपेयर कराने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए ऑनलाइन ऑर्डर करते समय हमेशा इन सभी बातों का ख्याल रखें।
………………
ये खबर भी पढ़िए
जरूरत की खबर- क्या आपका मोबाइल फोन असली है:ऐसे करें असली-नकली की पहचान, खरीदने से पहले चेक करें IMEI नंबर

आज का बाजार हर तरह के प्रोडक्ट्स की फर्स्ट कॉपी से भरा पड़ा है। चाहे वह ब्रांडेड जूते हों, कपड़े, घड़ियां, कॉस्मेटिक्स, ईयरबड्स म्यूजिक सिस्टम और यहां तक कि स्मार्टफोन भी कॉपी बिकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…
-
जरूरत की खबर- फेस्टिव सेल में खरीदना है नया लैपटॉप: चेक करें ये फीचर्स, समझें सेल और डिस्काउंट का गणित, नो कॉस्ट EMI का फायदा
2:16
- कॉपी लिंक
शेयर
-
जरूरत की खबर-बेसमेंट में कभी न रखें ये 9 चीजें: जल्दी होती खराब, ये 7 चीजें रखना है सुरक्षित, जानें रख-रखाव का सही तरीका
1:42
- कॉपी लिंक
शेयर
-
जरूरत की खबर- बाहर के कपड़े पहनकर सीधा बेड पर?: न करें ये गलती, घर आते ही पहले बदलें कपड़े, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें ये क्यों जरूरी
1:32
- कॉपी लिंक
शेयर
-
जरूरत की खबर- घर के अंदर रहेंगे, जल्दी आएगा बुढ़ापा: टीवी, लैपटॉप, मोबाइल की ब्लू लाइट है वजह, सेहत के लिए सूरज की रोशनी जरूरी
- कॉपी लिंक
शेयर








