6 घंटे पहलेलेखक: शशांक शुक्ला
- कॉपी लिंक

हर साल की तपती हुई गर्मी में कूलर हम सभी को बहुत राहत देता है। हालांकि, गर्मियां बीतते ही हम इसे उठाकर किसी कोने में फेंक देते हैं।
कूलर के साथ की गई यही लापरवाही हमारे लिए अगली गर्मियों में भारी पड़ सकती है। ठीक से रख-रखाव न करने पर पार्ट्स खराब हो सकते हैं साथ ही अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर अगली गर्मियों में आपको ठंडक दे, तो इन गर्मियों के बाद कूलर के रख-रखाव के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।
आज हम ‘जीवन को आसान बनाएं’ कॉलम में इसी बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि-
- गर्मियां बीतने के बाद कूलर का रख-रखाव कैसे करें?
- कूलर को स्टोर करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए?
सवाल- कूलर का ढंग से रख-रखाव न करने से क्या नुकसान हो सकता है?
जवाब- अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तुलना में कूलर को बेहतर देखभाल और रख-रखाव की जरूरत होती है। कूलर में दो मोटर होती हैं पानी वाले पंप की वजह से इसमें लीकेज हो सकता है।
यदि समय पर सफाई या मरम्मत न की जाए, तो यह शॉर्ट-सर्किट का कारण बन सकता है, जिससे आग या करंट लगने का खतरा पैदा हो सकता है। साथ ही अन्य प्रॉब्लम्स पैदा हो सकती हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- कूलर का ढंग से रख-रखाव करना क्यों जरूरी है?
जवाब- सामान कोई भी हो, रख-रखाव बहुत जरूरी है। इससे सामान लंबे समय तक चलता है और बेहतर काम करता है। ऐसे ही कूलर के सही रख-रखाव से उसकी उम्र बढ़ती है।
साथ ही ठंडक बनी रहती है, लीकेज या बदबू जैसी समस्याएं नहीं होती है और करंट लगने का खतरा नहीं पैदा होता है। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

आइए ग्राफिक्स को विस्तार से समझते हैं।
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए
अगर कूलर की समय-समय पर सफाई और देखभाल की जाए, तो गर्मी के दिनों में यह बेहतर तरीके से काम करता है। धूल और मिट्टी जमा न होने से हवा की स्पीड बेहतर रहती है और कमरा जल्दी ठंडा होता है।
बिजली की खपत कम होती है
धूल और गंदगी की वजह से कूलर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और इस वजह से बिजली की खपत ज्यादा होती है। जबकि साफ-सुथरे कूलर में पंखा और मोटर आसानी से चलते हैं और मोटर पर लोड नहीं पड़ता है, जिससे बिजली का बिल भी कम आता है।
अचानक रिपेयर से बचाव होता है
अगर समय पर मेंटेनेंस न हो तो कूलर अचानक बंद हो सकता है या आवाज करने लगता है। समय-समय पर सफाई और जांच से आप इस तरह की परेशानियों से बच सकते हैं।
साफ और ताजगी भरी हवा मिलती है
गंदे कूलर से बदबूदार और बीमारियों वाली हवा आ सकती है, लेकिन अगर कूलिंग पैड, वाटर टैंक और पंखे साफ हों, तो कमरे में ताजगी बनी रहती है।
कमरा जल्दी ठंडा होता है
सही रख-रखाव से कूलर के सभी कल-पुर्जे ठीक से काम करते हैं। पंखा तेज हवा देता है, मोटर गर्म नहीं होती और पानी का सर्कुलेशन भी सही बना रहता है। इससे कमरा जल्दी ठंडा होता है।
सुरक्षा के लिहाज से जरूरी
अगर वायरिंग ढीली हो या पानी लीक हो रहा हो, तो करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। समय पर रिपेयर कराने से ऐसे हादसों से बचा जा सकता है।
आखिरी समय की परेशानियों से बचते हैं
गर्मी अचानक शुरू हो जाए और कूलर बंद मिले तो परेशानी होती है। ऐसे में अगर पहले से रख-रखाव कर लिया गया हो, तो ऐसे समय में कोई टेंशन नहीं रहती है।
मौसम में अचानक बदलाव होने पर परेशानी नहीं होती है
अगर कूलर अच्छी स्थिति में स्टोर किया गया हो, तो गर्मी लौटने पर उसे बिना किसी रिपेयर के तुरंत चलाया जा सकता है।
खर्च कम होता है
अक्सर खराब कूलर को बार-बार ठीक कराना पड़ता है, जिससे पैसे ज्यादा खर्च होते हैं। ऐसे में अगर पहले से ही ध्यान रखा जाए तो मैकेनिक बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती और फिजूल के पैसे नहीं खर्च होते हैं।
सवाल- गर्मियों के बाद कूलर का रख-रखाव कैसे करें?
जवाब- गर्मियों के बाद कूलर को रखते समय हमें कुछ बातों का जरूर ध्यान देना चाहिए। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

कूलर के इस तरह के रख-रखाव से कई सारे फायदे हैं, आइए इसे विस्तार से समझते हैं।
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए
अगर कूलर की समय-समय पर सफाई और सही देखभाल की जाए तो धूल-मिट्टी जमा नहीं होती है। ऐसे में कूलिंग क्षमता बनी रहती है और गर्मियों में भी ठंडी और तेज हवा देता है।
बिजली की खपत कम होती है
गंदे कूलर पर ज्यादा लोड पड़ता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। पंखे की पत्तियां और पंप का पाइप साफ होता है तो लोड कम पड़ता है, जिससे बिजली कम खपत होती है।
अचानक रिपेयरिंग नहीं करानी पड़ती है
बेहतर रख-रखाव नहीं करने से कूलर कभी-भी खराब हो सकता है या आवाज करने लगता है। पानी के छींटे बाहर आने लगते हैं। नियमित मेंटेनेंस से इन परेशानियों से बचे रहते हैं।
साफ और ताजगी भरी हवा मिलती है
गंदगी से कूलर की हवा बदबूदार और हानिकारक हो सकती है। कूलिंग पैड, मोटर और पंखों का ध्यान रखा जाए तो कमरे में ताजी हवा बनी रहती है।
सुरक्षा के लिहाज से जरूरी बेहतर रख-रखाव
ढीली वायरिंग या पानी के लीकेज से करंट लगने का खतरा रहता है। ऐसे में कूलर की वायरिंग समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। इससे किसी खतरे से सुरक्षित रहेंगे।
पैसे की बचत होती है
ठीक से रख-रखाव न करने से बार-बार मैकेनिक बुलाना पड़ता है, जिससे खर्च बढ़ता है। सही मेंटेनेंस से ये खर्च बचता है और कूलर लंबे समय तक सुरक्षित बना रहता है।
……
यूटिलिटी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
जीवन को आसान बनाएं- मानसून में जल्दी खराब होती ग्रॉसरी:ब्रेड से लेकर दाल-मसाले तक, सब रहेगा फ्रेश, अपनाएं ये 9 आसान उपाय

मानसून का सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है। कहीं ठंडी हवाएं सुकून देंगी तो कहीं बादल बरसकर गर्मी से राहत पहुंचाएंगे। लेकिन इस खुशनुमा मौसम के साथ ही एक नई चुनौती भी सामने आती है, रसोई में बढ़ती नमी और सीलन। पूरी खबर पढ़ें








