5 घंटे पहलेलेखक: शशांक शुक्ला
- कॉपी लिंक

मानसून का मौसम भले ही गर्मी से राहत दिलाता हो, लेकिन अपने साथ कुछ मुसीबतें भी लेकर आता है। इनमें से एक है कपड़े सुखाना। बाहर लगातार बारिश होती रहती है और घर के अंदर सुखाने से कपड़ों में सीलन और बदबू आने लगती है, जो किसी को भी पसंद नहीं।
आप भी इस परेशानी से जरूर जूझते होंगे। गीले कपड़ों को लेकर टेंशन होना, उन्हें सूखने का इंतजार करना और फिर उनमें से आने वाली बदबू से निपटना।
हालांकि अब चिंता करने की कोई बात नहीं है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे आसान और असरदार तरीके, जिनसे आप मानसून में भी अपने कपड़ों को आसानी से सुखा सकते हैं और उन्हें सीलन और दुर्गंध से बचा सकते हैं।
ऐसे में आज हम जीवन को आसान बनाएं कॉलम में जानेंगे कि-
- कपड़ों में नमी की बदबू क्यों आती है?
- घर के अंदर कपड़े सुखाते समय नमी की बदबू से कैसे छुटकारा पाएं?

सवाल- बारिश के मौसम में कपड़ों में नमी की बदबू क्यों आती है?
जवाब- आमतौर में बारिश के मौसम में कपड़ों जल्दी सूखते नहीं हैं। लगातार बारिश की वजह से हवा में अधिक नमी होती है। कपड़ों में यह नमी लंबे समय तक बने रहने से बैक्टीरिया पनपते हैं और ये नमी की वजह बन सकते हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

आइए ग्राफिक्स को विस्तार से समझते हैं।
कम डिटर्जेंट या गंदे पानी का उपयोग करना मानसून में कपड़ों पर नमी और पसीने के साथ गंदगी जमी होती है। ऐसे में आवश्यकता से कम डिटर्जेंट की वजह से गंदगी साफ नहीं होती है। इससे बैक्टीरिया पनपते हैं और दुर्गंध बनी रहती है।
गंदे पानी का इस्तेमाल बारिश के दिनों में कई बार ज्यादा बरसात की वजह से बोरवेल या सप्लाई से गंदा पानी आने लगता है। इस गंदे पानी से भी कपड़े धुलने पर बदबू आती है।
गीले कपड़ों को देर तक बाल्टी में छोड़ देना धुलने के बाद गीले कपड़ों को सुखाने के बजाय देर तक बाल्टी में रखने से भी नमी की वजह से बैक्टीरिया पनपते हैं और दुर्गंध आने लगती है, जो सूखने के बाद भी बनी रहती है।
कपड़ों का ठीक से न सूखना भी वजह मानसून में हवा में नमी अधिक होने से कपड़े अक्सर पूरी तरह सूख नहीं पाते हैं। खासकर मोटे या कॉटन के कपड़े अंदर से गीले रह जाते हैं। जब ये अधसूखे कपड़े पहने या स्टोर किए जाते हैं, तो उनसे बदबू आती है।
सुखाने की जगह पर वेंटिलेशन की कमी ऐसी जगह जहां धूप या हवा का सही प्रवाह नहीं हो जैसे बाथरूम या बंद बालकनी, तो कपड़े जल्दी सूखने की बजाय देर तक गीले रहते हैं। इससे कपड़ों में बदबू आ सकती है।
स्टोर करने की जगह में नमी या फफूंद का होना अगर अलमारी या स्टोरेज एरिया में नमी या फफूंद है, तो सूखे कपड़े भी रखने पर भी बदबू आ सकती है।
कपड़े पूरी तरह सूखने से पहले ही अलमारी में रखना कई बार जल्दी में लोग कपड़ों को पूरी तरह सूखने से पहले ही फोल्ड करके अलमारी में रख देते हैं। ऐसे में कपड़ों थोड़ी भी नमी बची हो तो बदबू की वजह बनती है।
सवाल- मानसून में कपड़ों को सीलन और दुर्गंध से कैसे बचाएं?
जवाब- अब हम इस समस्या की जड़ समझ गए हैं। ऐसे में अब कुछ ऐसे कारगर तरीकों के बारे में जानते हैं, जिनसे हम मानसून में भी अपने कपड़ों को खुशबूदार रख सकते हैं। इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

आइए इनडोर कपड़े सुखाने के कुछ तौर-तरीके समझते हैं, जिनसे बदबू नहीं आएगी।
हवा का प्रवाह बेहतर करें
घर के अंदर कपड़े सुखाते समय सबसे जरूरी है कि हवा का प्रवाह अच्छा हो। इसके लिए आप निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं-
- पंखे का इस्तेमाल करें: जिस कमरे में आप कपड़े सुखा रहे हैं, वहां पंखा चला दें। पंखे की हवा कपड़ों से नमी उड़ाने में मदद करेगी।
- खिड़कियां खोलकर रखें: यदि मौसम सही हो तो, कपड़े सुखाते समय कमरे की खिड़कियां खोल दें।
- हीटेड एयर या क्लोथहॉर्स का उपयोग करें: ब्लोअर की मदद लें या रूम हीटर को चलाकर पंखा चला दें।
नमी कम करें
नमी ज्यादा होने पर कपड़े सूखने में समय लगता है और बदबू का खतरा बढ़ता है। नमी को कंट्रोल करने के लिए आप ये उपाय कर सकते हैं-
- डीह्युमिडिफायर का इस्तेमाल करें: डीह्युमिडिफायर हवा से अतिरिक्त नमी को सोख लेता है, जिससे कपड़े सूखने के लिए एक बेहतर वातावरण बनता है।
- नमी सोखने वाली चीजें रखें: आप कमरे में नमी सोखने वाली चीजें रखें। जैसे सिलिका जेल के पैकेट या चारकोल बैग।
कपड़ों को अच्छी तरह सुखाएं
कपड़ों को स्टोर करने से पहले अच्छी तरह सुखाएं। इसके लिए आप निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं-
- कपड़े सुखाने का रैक या रस्सी इस्तेमाल करें: कपड़ों को फैलाने के लिए इनका उपयोग करें।
- कपड़ों को फैलाकर लटकाएं: कपड़ों को एक साथ ढेर करके लटकाने की बजाय, उन्हें अलग-अलग और फैलाकर लटकाएं।
- टम्बल ड्रायर का इस्तेमाल करें: टम्बल ड्रायर को कम गर्मी और तेज पंखे की गति पर सेट करें। कपड़ों को बीच-बीच में घुमाते रहें ताकि वे समान रूप से सूखें।
- अतिरिक्त पानी निकालें: कपड़ों को लटकाने से पहले वॉशिंग मशीन में एक अतिरिक्त स्पिन साइकिल चलाएं ताकि उनमें से ज्यादा से ज्यादा पानी निकल जाए।
कपड़े धोने के लिए सही तरीका अपनाएं
कपड़े धोने का सही तरीका भी कपड़ों में नमी और दुर्गंध को रोकने में मदद करता है। इसके लिए आप निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं-
- सही डिटर्जेंट का चुनाव करें: ऐसे डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें जो कपड़ों से बदबू और बैक्टीरिया खत्म कर सकें। कुछ डिटर्जेंट दुर्गंधों मिटाने में मददगार होते हैं।
- व्हाइट विनेगर या बेकिंग सोडा मिलाएं: पानी में एक कप व्हाइट विनेगर या आधा कप बेकिंग सोडा मिलाने से बैक्टीरिया और दुर्गंध को दूर करने में मदद मिलती है। ये नेचुरल दुर्गन्धनाशक हैं और इससे कपड़ों को नुकसान भी नहीं पहुंचाते है।
- वाशिंग मशीन ओवरलोड न करें: मशीन को ज्यादा भरने से कपड़े ठीक से साफ नहीं हो पाते हैं और उनमें डिटर्जेंट के अवशेष रह सकते हैं, जिससे नमी और दुर्गंध की समस्या बढ़ सकती है।
कपड़ों से दुर्गंध हटाने के कुछ अन्य सुझाव
यहां कुछ अतिरिक्त सुझाव दिए गए हैं जिनकी मदद से आप मानसून में भी अपने कपड़ों को तरोताजा और खुशबूदार रख सकते हैं-
- साफ कपड़ों को ठीक से स्टोर करें: सुनिश्चित करें कि कपड़े पूरी तरह से सूखने के बाद ही उन्हें अलमारी में रखें। उन्हें ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें जहा सीधी धूप न आती हो।
- वाशिंग मशीन को नियमित रूप से साफ करें: वाशिंग मशीन को महीने में एक बार बेकिंग सोडा और व्हाइट विनेगर के मिश्रण से या वाशिंग मशीन क्लीनर से साफ करें।
- नेचुरल डियोड्रेंट्स का प्रयोग करें: कपड़ों को ताजा खुशबू देने के लिए आप लैवेंडर या टी ट्री ऑयल जैसे तेलों की कुछ बूंदें धोने के पानी या ड्रायर में डाल सकते हैं।
……
यूटिलिटी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
जीवन को आसान बनाएं- गर्मियों के बाद कूलर का रख-रखाव: लापरवाही पड़ सकती है भारी, इन 8 तरीकों से अगले सीजन तक कूलर रहेगा सेफ

तपती हुई गर्मी में कूलर हम सभी को बहुत राहत देता है। हालांकि, गर्मियां बीतते ही हम इसे उठाकर किसी कोने में फेंक देते हैं। कूलर के साथ की गई यही लापरवाही हमारे लिए अगली गर्मियों में भारी पड़ सकती है। ठीक से रख-रखाव न करने पर पार्ट्स खराब हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…..








